लखनऊः सब्जी लेकर घर लौट रहे बुजुर्ग मजदूर पर सांड ने किया हमला, थमीं सांसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में निगोहां के बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे शेरपुर-लवल निवासी एक बुजुर्ग मजदूर को सांड ने पहले तो दौड़ा-दौड़ा थकाया। उसके बाद जब मजदूर बेदम होकर गिर गया तो सांड से हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने भिजवाया है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश पांडेय के मुताबिक शेरपुर-लवल गांव निवासी मजदूर प्यारेलाल (56) बुजुर्ग मां विशुना (90) और बेटे डोलू (11) के साथ रहता था। पत्नी दो साल पहले घर छोड़कर कहीं चली गई थी। प्यारेलाल मजदूरी कर मां और बेटे का पालन पोषण करता था।
वह रविवार शाम निगोहां कस्बे से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। तभी गांव किनारे एक सांड ने उसको दौड़ा लिया। बचने के लिए बुजुर्ग पहले तो काफी देर तक भागता रहा। बेदम होने के बाद वह गिर पड़ा। किसी तरह हिम्मत जुटाकर उठा और भागने लगा। इतने में ही सांड ने हमला बोल दिया।
अब तक सांड के हमले से छह की मौत
सांड के हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर किराए पर रह रहे इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र दौड़े और उन्होंने सांड़ को भगाया। गंभीर हालत में बुजुर्ग को लखनऊ के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
राजधानी में आवारा सांड का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले डेढ़ महीने के अंदर सांड के हमले में छह लोगों ने अपनी जान गवां दी है। वहीं डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। सांड के हमले की पहली घटना पीजीआई थानाक्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-5 में हुई थी। जहां 22 अप्रैल को खाना खाकर टहल रहे सेल्समैन मनोज पाल को आवारा सांड ने पटक दिया।
अयोध्याः दिनदहाड़े हाईवे पर सांड़ का हमला
इसी थाना क्षेत्र के अंकवारा मजरे गजराज का पुरवा निवासी तिलकराम मौर्य 50 वर्ष पुत्र बरसाती गन्ना मूल्य का भुगतान लेने हेतु कोऑपरेटिव बैंक मसौधा आए हुए थे। घर वापस लौटते समय बीच बाजार हाईवे पर ही सांड ने हमला कर पैर से कुचल दिया। घटना में तिलकराम गंभीर रूप से जख्मी है। सूचना पर पहुंची डायल 100 नंबर पुलिस ने आनन में एंबुलेंस बुलवाकर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा। हां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।