फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bull attacked on labour, died in lucknow

लखनऊः सब्जी लेकर घर लौट रहे बुजुर्ग मजदूर पर सांड ने किया हमला, थमीं सांसें

Tue, 11 Jun 2019 04:44 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 11 Jun 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
bull attacked on labour, died in lucknow
मृतक प्यारे लाल - फोटो : amar ujala

लखनऊ में निगोहां के बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे शेरपुर-लवल निवासी एक बुजुर्ग मजदूर को सांड ने पहले तो दौड़ा-दौड़ा थकाया। उसके बाद जब मजदूर बेदम होकर गिर गया तो सांड से हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से बुजुर्ग को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने भिजवाया है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश पांडेय के मुताबिक शेरपुर-लवल गांव निवासी मजदूर प्यारेलाल (56) बुजुर्ग मां विशुना (90) और बेटे डोलू (11) के साथ रहता था। पत्नी दो साल पहले घर छोड़कर कहीं चली गई थी। प्यारेलाल मजदूरी कर मां और बेटे का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन


वह रविवार शाम निगोहां कस्बे से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। तभी गांव किनारे एक सांड ने उसको दौड़ा लिया। बचने के लिए बुजुर्ग पहले तो काफी देर तक भागता रहा। बेदम होने के बाद वह गिर पड़ा। किसी तरह हिम्मत जुटाकर उठा और भागने लगा। इतने में ही सांड ने हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक सांड के हमले से छह की मौत

सांड के हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर किराए पर रह रहे इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र दौड़े और उन्होंने सांड़ को भगाया। गंभीर हालत में बुजुर्ग को लखनऊ के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

राजधानी में आवारा सांड का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले डेढ़ महीने के  अंदर सांड के हमले में छह लोगों ने अपनी जान गवां दी है। वहीं डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। सांड के हमले की पहली घटना पीजीआई थानाक्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-5 में हुई थी। जहां 22 अप्रैल को खाना खाकर टहल रहे सेल्समैन मनोज पाल को आवारा सांड ने पटक दिया।

अयोध्याः दिनदहाड़े हाईवे पर सांड़ का हमला

अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या- प्रयागराज हाईवे पर स्थित मसौधा गेट बाजार में मंगलवार दोपहर छुट्टा सांड ने राहगीर किसान पर हमला कर दिया। सड़क पर पटक कर पैरों से कुचल दिया। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायल राहगीर किसान को मरणासन्न हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहां हालत गंभीर बताई गई है।

इसी थाना क्षेत्र के अंकवारा मजरे गजराज का पुरवा निवासी तिलकराम मौर्य 50 वर्ष पुत्र बरसाती गन्ना मूल्य का भुगतान लेने हेतु कोऑपरेटिव बैंक मसौधा आए हुए थे। घर वापस लौटते समय बीच बाजार हाईवे पर ही सांड ने हमला कर पैर से कुचल दिया। घटना में तिलकराम गंभीर रूप से जख्मी है। सूचना पर पहुंची डायल 100 नंबर पुलिस ने आनन में एंबुलेंस बुलवाकर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा। हां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed