{"_id":"66f3bc82811a22cdf40b0b75","slug":"buldozer-demolished-23-houses-in-vajeerganj-bazar-in-bahraich-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: बहराइच में कोर्ट के आदेश पर 23 मकानों पर चला बुलडोजर, एक वर्ष पहले मिला था नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: बहराइच में कोर्ट के आदेश पर 23 मकानों पर चला बुलडोजर, एक वर्ष पहले मिला था नोटिस
Wed, 25 Sep 2024 01:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Sep 2024 01:13 PM IST
सार
बहराइच के वजीरगंज में कोर्ट के आदेश पर 23 मकानों पर बुलडोजर चल गया। पुलिस और पीएससी की मौजूदगी में कब्जा हटवाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के कैसरगंज तहसील क्षेत्र के सराय जगना ग्राम पंचायत के वजीरगंज बाजार में बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पक्के मकानों पर बुलडोजर चल गया। 23 मकानों को गिरा दिया गया। सुरक्षा को लेकर काफी पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
कैसरगंज तहसील के फखरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सराय जगना में गाटा संख्या 92, 211 और 212 की जमीन खलिहान और रास्ते के लिए अंकित है लेकिन इसी जमीन पर गांव के लोगों ने कब्जा जमाया है। किसी ने पक्का तो किसी ने फूस की झोपड़ी रख ली है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महिला बैंक अधिकारी की दफ्तर में संदिग्ध हालात में मौत, बीमारी के कारण तीन दिन के अवकाश से लौटी थी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दवाइयों का ओवरडोज लेकर छात्र ने पोस्ट किया वीडियो, चार मिनट में पहुंची पुलिस ने बचाई जान
129 से अधिक लोग अपना निवास स्थान बनाकर रह रहे हैं। इनमें बड़े से लेकर बच्चे भी शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सभी 50 वर्षों से मकान बनाकर रह रहे हैं लेकिन अब इस जमीन को राजस्व कर्मियों ने कब्जे में लेने के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस वर्ष 2023 में ही मिल चुका था। इसके बाद भी जमीन पर कब्जा नहीं हटाया गया। कोर्ट ने जमीन से कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।
बुधवार को एसडीएम आईएइस आलोक कुमार, सीआरओ के अलावा पुलिस और पीएससी की मौजूदगी में पक्के मकानों को तोड़ दिया गया। एसडीएम ने बताया कि पहले शिफ्ट में 23 मकान तोड़े जा रहे हैं। सुरक्षा को लेकर काफी पुलिस और पीएससी के जवानों के साथ महिला पुलिस कर्मी तैनात है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन