फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow police saved life of a student who tried to commit suicide and posted a video.

Lucknow: दवाइयों का ओवरडोज लेकर छात्र ने पोस्ट किया वीडियो, चार मिनट में पहुंची पुलिस ने बचाई जान

Wed, 25 Sep 2024 05:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 25 Sep 2024 05:01 AM IST
सार

पुलिसकर्मियों ने जब बातचीत की तो छात्र ने बताया कि फोन पर बात करने के दौरान प्रेमिका से किसी बात पर विवाद होने लगा। उसने कुछ ऐसी बात कह दी, जिससे वह आहत हो गया। प्रेमिका से कहा कि मैं खुदकुशी करने जा रहा हूं।

विज्ञापन
Lucknow police saved life of a student who tried to commit suicide and posted a video.
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

इंटरमीडिएट के छात्र का मंगलवार दोपहर अपनी प्रेमिका से फोन पर विवाद हो गया। उसने खुदकुशी करने के लिए दवाइयों की ओवरडोज ले ली। इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। मेटा ने इसका अलर्ट पुलिस मुख्यालय के मीडिया सेल को दिया। छात्र की लोकेशन पता कर सैरपुर पुलिस चार मिनट में उसके घर पहुंची। अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई।

विज्ञापन


डीजीपी प्रशांत कुमार के मुताबिक दोपहर 14:18 बजे मेटा से ई-मेल सोशल मीडिया सेल को मिला। इसमें बताया गया कि इंस्टाग्राम पर संबंधित अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें खुदकुशी करने की बात कही गई है। मीडिया सेल के अफसर हरकत में आए। एसटीएफ की मदद से 14:28 बजे छात्र की लोकेशन ट्रेस की। जो सैरपुर इलाके की थी। 14:30 बजे इसकी सूचना सैरपुर एसओ जितेंद्र कुमार गुप्ता को दी। सैरपुर पुलिस चार मिनट के भीतर छात्र के घर पहुंची। तत्काल उसको अस्पताल ले गए। इलाज के बाद छात्र की हालत सामान्य हुई। छात्र के पिता पेशे से किसान हैं।
विज्ञापन


कुछ ऐसी बात कही, मैं आहत हो गया
पुलिसकर्मियों ने जब बातचीत की तो छात्र ने बताया कि फोन पर बात करने के दौरान प्रेमिका से किसी बात पर विवाद होने लगा। उसने कुछ ऐसी बात कह दी, जिससे वह आहत हो गया। प्रेमिका से कहा कि मैं खुदकुशी करने जा रहा हूं। फिर कॉल कट कर दी। पुलिस कर्मियों ने उसे समझाते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह का कदम न उठाए। समस्या हो तो उसको सुलझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 528 लोगों की बचाई जान
जनवरी 2023 से 20 सितंबर तक के बीच प्रदेश के अलग-अलग जिलों के कुल 528 लोगों की जान पुलिस ने बचाई है। इन मामलों में सोशल मीडिया पर लोगों ने खुदकुशी संबंधी पोस्ट लिखी या वीडियो डाला। मेटा ने अलर्ट भेजा और पुलिस ने सक्रिय होकर ऐसे लोगों की जिंदगी बचाई। दो महीने पहले ही निगोहां में एक युवती की जान बचाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed