फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: HDFC woman bank officer died in office.

Lucknow : महिला बैंक अधिकारी की दफ्तर में संदिग्ध हालात में मौत, बीमारी के कारण तीन दिन के अवकाश से लौटी थी

Wed, 25 Sep 2024 03:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 25 Sep 2024 03:46 PM IST
सार

महिला बैंक अधिकारी बीमार होने के कारण तीन दिन से अवकाश पर थी। वो मंगलवार को दफ्तर गई थी। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
Lucknow: HDFC woman bank officer died in office.
सदफ फातिमा - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में बैंक की महिला अधिकारी की मंगलवार दोपहर दफ्तर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बहनोई ने बीमारी से मौत होने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


वजीरगंज के जीवन बेग लेन की रहने वाली सदफ फातिमा (45) एचडीएफसी बैंक के टेलीफोनिक चैनल में असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट के पद पर कार्यरत थीं, उनके पास टीम मैनेजर का भी पद था। मंगलवार सुबह वह दफ्तर में बने ट्रेनिंग सेंटर आईं थीं और उनका चैंबर तीसरी मंजिल पर है। दोपहर करीब एक बजे अन्य सहकर्मियों संग लंच करने सेकेंड फ्लोर पर स्थित कैफेटेरिया पहुंचीं। यहां वह बेहोश होकर गिर गईं। सहकर्मी उन्हें लोहिया अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन और विभूतिखंड पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह स्पष्ट होगी। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


बहनोई का दावा ब्लड प्रेशर की थी बीमारी
बहनोई महजर ने बताया कि सदफ को ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। तीन दिन पहले भी उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें केजीएमसी के लॉरी ले गए थे, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी थी। तीन दिन अवकाश के बाद वह मंगलवार दफ्तर गईं थीं। उन्होंने बताया कि वह सभी लोग कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed