{"_id":"601839958ebc3e31874ef7e3","slug":"budget-2021-union-finance-minister-nirmala-sitharaman-light-metro-opens-in-gorakhpur-prayagraj-and-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजट 2021: गोरखपुर, वाराणसी व प्रयागराज में लाइट मेट्रो चलाने की राह खुली, बजट में प्रावधान होने से बढ़ी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट 2021: गोरखपुर, वाराणसी व प्रयागराज में लाइट मेट्रो चलाने की राह खुली, बजट में प्रावधान होने से बढ़ी उम्मीद
Mon, 01 Feb 2021 10:55 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सोमवार को पेश बजट में शहरों की तीव्रगामी परिवहन सेवाओं के विस्तार पर फोकस किए जाने से प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में लाइट मेट्रो परियोजनाओं को शुरू करने की राह आसान होगी।
माना जा रहा है कि केन्द्रीय बजट में लाइट मेट्रो का प्रावधान किए जाने से प्रदेश सरकार द्वारा गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में प्रस्तावित लाइट मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम आगे बढ़ाने में आसानी होगी।
बता दें कि लखनऊ में मेट्रो रेल सेवा शुरू करने केबाद प्रदेश सरकार ने कानपुर, मेरठ, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भी मेट्रो रेल चलाने का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन कानपुर और आगरा को छोड़कर किसी अन्य शहर के लिए मेट्रो रेल परियोजना को उपयुक्त नहीं पाया गया।
विज्ञापन
ऐसे में सरकार ने कानपुर और आगरा में तो मेट्रो रेल सेवा पर काम शुरू कर दिया और शेष बचे गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज की आबादी को देखते हुए लाइट मेट्रो प्रोजेक्ट का प्रस्ताव तैयार किया है। जबकि मेरठ में रैपिड रेल परियोजना का काम अंतिम चरण में है।

Trending Videos
अब सरकार का पूरा फोकस गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में लाइट मेट्रो चलाने पर है। इसके लिए प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार भी हो चुकी है। इसलिए माना जा रहा है कि केन्द्र के बजट में लाइट मेट्रो रेल चलाने के लिए बजट का प्रावधान किए जाने का सबसे अधिक फायदा यूपी के इन तीन शहरों के लिए प्रस्तावित परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में मिलेगी।