{"_id":"abfcb858-f102-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"bsp-to-focus-on-organisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा की नई रणनीति, जिलेवार होगी हर माह समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा की नई रणनीति, जिलेवार होगी हर माह समीक्षा
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Jul 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा संगठन को और चुस्त व सक्रिय बनाने के लिए पार्टी सुप्रीमो मायावती ने त्रिस्तरीय समीक्षाओं की रूपरेखा तय कर दी है। इसके लिए तिथिवार कार्यक्रम तस कर दिए गए हैं। अब इस प्रक्रिया से मिले फीडबैक पर संगठन की आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
मायावती पिछले कई दिनों से राजधानी में हैं। इस दौरान वे विभिन्न स्तर पर संगठन की समीक्षा कर चुकी हैं।
बताया जाता है कि, इस समीक्षा में उन्होंने संगठन के जमीनी कार्यों के फीडबैक के लिए और चुस्त व्यवस्था की जरूरत जताई थी। इसके बाद हर महीने की दो तारीख को जिला स्तर पर मुख्य संगठन की समीक्षा का कार्यक्रम तय किया गया।
विज्ञापन
मंडल स्तरीय जोनल को-ऑर्डिनेटर यह समीक्षा करेंगे। इसके अगले दिन तीन तारीख को यही जोनल को-ऑर्डिनेटर विधानसभा स्तरीय सामाजिक भाईचारा कमेटियों के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
इस दिन दो चक्र में समीक्षा होगी। सवेरे 10 से दोपहर 12 बजे तक संगठन में कार्यरत ब्राह्मण, मुस्लिम, क्षत्रिय और वैश्य समुदाय के उपाध्यक्षों के सांगठनिक कार्यों की प्रगति का फीडबैक लिया जाएगा।
दूसरे चरण में दोपहर दो बजे से पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारियों के साथ कुर्मी, मौर्या, चौहान, राजभर व प्रजापति जातियों को पार्टी से जोड़ने की प्रगति पर चर्चा होगी।
बसपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि, जिला और विधानसभा स्तरीय संगठनों की अलग-अलग बैठक से न सिर्फ ज्यादा स्पष्ट फीडबैक मिलेगा बल्कि जिले की रिपोर्ट क्रॉस चेक भी हो जाएगी। इसके बाद महीने की पांच तारीख को जोन की समीक्षा बैठक होगी।
यह बैठक मुख्य जोनल को-ऑर्डिनेटर लेंगे। आम तौर पर मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर के पास तीन से चार मंडलों की जिम्मेदारी है। जोनल स्तर पर मिले फीडबैक व रिपोर्ट महीने की दस तारीख को प्रदेश मुख्यालय पर होने वाली बैठक में रखी जाएगी
इसी रिपोर्ट पर चर्चा करके पार्टी नेता आगे की रणनीति तैयार करेंगे। मायावती ने लोकसभा क्षेत्रवार एक-एक प्रत्याशी की चुनावी तैयारियों और क्षेत्र में उसकी मजबूती को लेकर फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। 21 जुलाई से वे बड़े स्तर पर क्षेत्रवार समीक्षा शुरू करेंगी।
21 से 23 जुलाई के बीच वे पार्टी के प्रत्याशियों, जिला पदाधिकारियों, जोनल को-ऑर्डिनेटरों, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों के अलावा पूर्व प्रत्याशियों के साथ विस्तृत समीक्षा करेंगी। इसमें संगठन की बूथ स्तरीय चुनावी तैयारी से लेकर प्रत्याशी की क्षेत्र में मजबूती पर चर्चा होगी।
कब किसकी समीक्षा
21 जुलाई : पश्चिमी यूपी - बरेली, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा और अलीगढ़ मंडल के जिले।
22 जुलाई : पूर्वी यूपी - फैजाबाद, देवीपाटन, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के जिले।