फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP MLA say mayawati is now with BJP.

बसपा के बागी विधायकों का आरोप- भाजपा से मिल गई हैं मायावती, विरोध करने पर पार्टी से निकाला

Thu, 29 Oct 2020 04:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 29 Oct 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
BSP MLA say mayawati is now with BJP.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

बहुजन समाज पार्टी से निलंबित किए गए विधायकों ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भाजपा से मिल गई हैं। जब हमने इसका विरोध किया तो उन्होंने हमें पार्टी से निकाल दिया।

विज्ञापन


बसपा विधायक असलम ने कहा कि मैंने भाजपा से हाथ मिलाने का विरोध किया तो पार्टी से निकाल दिया गया लेकिन मैं बसपा विधायक बना रहूंगा।

वहीं, एक अन्य बागी विधायक हाकिम लाल बिंद ने कहा कि हमने बसपा के भाजपा से हाथ मिलाने का विरोध किया था। हालांकि, उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात करने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन


मैं बसपा में ही पूरी तरह निराधार
विधायक वंदना सिंह ने कहा कि वह कल से ही बसपा के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं और सपा के किसी भी नेता से कभी मुलाकात नहीं की। उन्होंने बताया कि वह कल पूरे दिन घर पर ही थीं और उन्हें नहीं पता कि पूरा मामला कहां से शुरू हुआ है। उन्होंने बताया कि मैंने पूरी स्थिति से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा व उपनेता उमा शंकर सिंह को अवगत करवा दिया है और सपा से हाथ मिलाने जैसी किसी भी बात कर खंडन करती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अगर कार्रवाई की गई है तो स्वागत है'

विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि उन्हें बुलाया गया था इसलिए वह सपा नेता से मिलने गई थीं क्योंकि राजनीति में किसी नेता से मिलने में कोई रोक नहीं है। पार्टी की तरफ से कोई व्हिप नहीं जारी किया गया है और न ही इसके खिलाफ कोई मतदान किया है। इसके बावजूद अगर कार्रवाई की गई है तो उसका स्वागत है।

इन विधायकों को निलंबित किया गया है

असलम राइनी ( भिनगा-श्रावस्ती)
असलम अली (ढोलाना-हापुड़)
मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर-इलाहाबाद)
हाकिम लाल बिंद (हांडिया- प्रयागराज)
हरगोविंद भार्गव (सिधौली-सीतापुर)
सुषमा पटेल ( मुंगरा बादशाहपुर)
वंदना सिंह -( सगड़ी-आजमगढ़)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed