Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Suna Hai Kya: 'Promotion happening even without any effort', 'Salutes while in the camp

सुना है क्या: 'बिना किए भी हो रहा प्रचार', 'कैंप तक सलाम, बाद में सवाल', 'नाम खुलने का डर'

Fri, 27 Nov 2026 12:53 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 27 Nov 2026 12:53 PM IST
सार

'सुना है क्या' कॉलम में हम आपके लिए लेकर आते हैं सियासत और पावर कॉरिडोर के वो किस्से जो लगातार चर्चा में रहते हैं और कोई भी उन पर खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। आज एक राजनीतिक दल, खेल एसोसिएशन के मुखिया और राजस्व के सैकड़ों मातहतों के किस्से: 

विज्ञापन
Suna Hai Kya: 'Promotion happening even without any effort', 'Salutes while in the camp
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में सियासी बिसात बिछने के बीच एक दल को बिना कुछ किए ही प्रचार का लाभ मिलने लगा है। हालांकि, वो कुछ बोल नहीं रहे पर मन ही मन काफी खुश हैं। वहीं, खेल एसोसिएशन के मुखिया का अंदाज अफसरों में खूब चर्चा बटोर रहा है। प्रदेश के राजस्व विभाग के मुखिया ने अफसरों को ऐसी दवा दी है कि सभी का हाल बेहाल है और उनका इलाज करने वाला भी कोई नहीं है। पढ़ें ये किस्से: 

विज्ञापन


बिना किए भी हो रहा प्रचार
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात तेजी से बिछने लगी है। नेताओं और दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। इस बीच दो बड़े दलों के बीच सीट को लेकर खिंची तलवार का फायदा तीसरे दल को बिना कुछ किए ही मिल रहा है। दरअसल, एक-दूसरे से नाराज एक नेता ने इस दल की मुखिया की तारीफ कर उनकी चर्चा को गति दे दी है। इसे लेकर नीले झंडे वाले दल के लोग खुलकर तो कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन अंदर ही अंदर खुश हैं कि उनका बिना कुछ किए ही खूब प्रचार हो रहा है।
विज्ञापन


कैंप तक सलाम, बाद में सवाल
प्रदेश की एक बड़ी खेल एसोसिएशन के मुखिया के तेवर भी गजब हैं। खेल विभाग से मान्यता मिली है तो सरकारी स्टेडियमों में कैंप लगाने की सुविधा भी भरपूर मिलती है। कैंप लगाने की बारी आती है तो महाशय सरकारी खेल अधिकारियों के दरवाजे पर हाजिरी लगाने में पीछे नहीं रहते। लेकिन जैसे ही कैंप निपटता है, उनके सुर और अंदाज दोनों बदल जाते हैं। फिर सुविधाओं में कमियां गिनाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। मुखिया की इस अदा से खेल विभाग के बड़े अधिकारी भी खूब वाकिफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम खुलने का डर
राजस्व जुटाने वाले एक महकमे में इन दिनों अफरा-तफरी है। सैकड़ों मातहत 'घायल' हैं, लेकिन मरहम लगाने वाला कोई नहीं। एक तरफ नौकरी और अच्छी पोस्टिंग खतरे में है तो दूसरी तरफ 'करप्शन' का टैग लग गया। तेजतर्रार बड़े साहब ने मातहतों को ऐसी दवा दी है, जिसे न निगलते बन रहा है और न उगलते। इसका असर यह हुआ कि एक धड़ा मलाईदार पोस्टिंग पर जमे अफसरों का कच्चा चिट्ठा ऊपर तक पहुंचाने में जुट गया है।

आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी या समाचार हो तो 8859108085 पर व्हाट्सएप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed