फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP leader Guddu Jamali joins Samajwadi Party in Lucknow.

UP Politics: आजमगढ़ से अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव, गुड्डू जमाली सपा में शामिल, विधान परिषद भेजे जाएंगे

Wed, 28 Feb 2024 07:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 28 Feb 2024 07:50 PM IST
सार

बसपा नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली बुधवार को सपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि पूरी शिद्दत से पीडीए को मजबूत करने का काम करेंगे। बताया जा रहा है कि इस निर्णय से सपा का आजमगढ़ का किला मजबूत होगा।

विज्ञापन
BSP leader Guddu Jamali joins Samajwadi Party in Lucknow.
सपा में शामिल हुए गुड्डू जमाली। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली बुधवार को सपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही यह साफ हो गया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, गुड्डू जमाली को अगले माह विधान परिषद भेजा जाएगा। इस अवसर पर जमाली ने कहा कि वह किसी लालच में सपा में शामिल नहीं हुए हैं। देश के हालात को देखते हुए यह फैसला किया है।

विज्ञापन


गुड्डू जमाली वर्ष 2022 में आजमगढ़ लोकसभा का उपचुनाव बसपा के टिकट पर लड़े थे। उन्हें 2.66 लाख वोट मिले थे। यह चुनाव सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव भाजपा के दिनेश यादव निरहुआ से मामूली मतों से हार गए थे। तभी से सपा नेतृत्व की नजर गुड्डू जमाली पर थी। इस अवसर पर गुड्डू जमाली ने कहा कि देश में हिंदू और मुसलमानों के बीच खाई पैदा की जा रही है। इसलिए किसी सौदेबाजी के तहत वह सपा में नहीं आए हैं। पीडीए की हां में हां मिलाने आए हैं। पूरी जिंदगी सपा और उसके नेताओं के प्रति वफादार रहूंगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए भी उन्होंने पूरी ईमानदारी से काम किया। उनके साथ रिश्ते भी बेहतर थे। जमाली ने कहा कि उनका मानना है कि इस लड़ाई में मायावती को भी शामिल होना चाहिए था। सरकार आज हमें डराने की कोशिश कर रही है। हम मिट जाएंगे, पर डरने वाले नहीं। इस कार्यक्रम के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से यह पूछे जाने पर कि गुड्डू जमाली को विधान परिषद भेजा जाएगा और आप (अखिलेश) खुद आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? जवाब में अखिलेश ने कहा कि हमारी ही ओर से दी गई जानकारी आप (मीडिया) हमें लौटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एक दिन पहले डिनर में ही डोल गई थी 'समाजवादियों' की नैया, सत्ताधारी दल की सटीक चाल से सपा को झटका

ये भी पढ़ें - गठबंधन के बाद सपा-कांग्रेस को पहला बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव के समीकरणों पर भी असर


गुड्डू जमाली हमारे पास नहीं आए, हमने उन्हें बुलाया : अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले गुड्डू जमाली हमारे पास आए थे, लेकिन किन्हीं परिस्थितियों के कारण साथ नहीं हो पाया। अब जमाली हमारे पास नहीं आए हैं, बल्कि हमने उन्हें अपने पास बुलाया है। इस दौरान पूर्व मंत्री बलराम यादव समेत आजमगढ़ के सभी प्रमुख समाजवादी नेता व विधायक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed