फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP has left the way of Kanshiram.

'अपनी मनमर्जी से पार्टी चला रही हैं मायावती'

Sat, 14 Mar 2015 01:18 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Mar 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
BSP has left the way of Kanshiram.

बसपा के निष्कासित नेता दद्दू प्रसाद ने कहा कि बसपा ने कांशीराम के बताए रास्ते को छोड़ दिया है। मायावती अब कांशीराम के सिद्धांतों को छोड़कर अपनी मनमर्जी से पार्टी चलाने लगी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मंच ही ऐसा प्लेटफॉर्म है जो कांशीराम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहा है।

शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता में दद्दू प्रसाद ने कहा कि 15 मार्च को कांशीराम के जन्मदिन पर उनके भाषणों के संग्रह वाली पुस्तक के तीसरे खंड का विमोचन लखनऊ में किया जाएगा।
विज्ञापन

...इस तरह लोगों तक पहुंचाए जाएंगे कांशीराम के विचार

BSP has left the way of Kanshiram.

उन्होंने बताया कि इसमें कांशीराम के भाई दलबारा सिंह भी शामिल होंगे। कांशीराम के विचारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए पांच और पुस्तकें लाई जाएंगी।

कांशीराम ने सस्ता चुनाव व सच्चा लोकतंत्र लाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। महंगा चुनाव महंगाई व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है।

इसलिए सामाजिक परिवर्तन मंच सस्ती शिक्षा, सस्ता न्याय, सस्ता चुनाव व सच्चा लोकतंत्र लाने के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने बुंदेलखंड के ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed