फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP fired its four MLA from party.

दो विधायकों सहित चार बसपा नेताओं को माया ने दिखाया बाहर का रास्ता

Tue, 21 Jun 2016 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Jun 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
BSP fired its four MLA from party.
मायावती - फोटो : amar ujala

पार्टी में अनुशासनहीनता के खिलाफ बसपा सुप्रीमो मायावती का रवैया सख्त हो गया है। दो सिटिंग विधायकों समेत चार नेताओं को सोमवार को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

विज्ञापन


इनमें एक पूर्व एमएलसी भी शामिल हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों में बसपा से निष्कासित होने वाले सिटिंग विधायकों की संख्या अब आठ हो गई है।

बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी व लखनऊ के जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार सिद्धार्थ ने लखीमपुर के पलिया से विधायक हरविंदर कुमार साहनी उर्फ रोमी साहनी व हरदोई की मल्लावां सीट से विधायक बृजेश कुमार वर्मा तथा लखनऊ के अरविंद कुमार त्रिपाठी उर्फ गुड्डू त्रिपाठी व लखीमपुर के  राजेश बाल्मीकि को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निकालने का एलान किया। अरविंद त्रिपाठी एमएलसी रह चुके हैं। राजेश बाल्मीकि देवीपाटन मंडल में पार्टी के मंडल कोआर्डिनेटर रह चुके हैं।
विज्ञापन


दरअसल, बसपा ने विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की सफाई का काम तेज कर दिया है। राज्यसभा व विधान परिषद चुनाव के बाद से अब तक  पांच सिटिंग विधायक पार्टी से निकाले जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें भी किया जा चुका है बाहर

BSP fired its four MLA from party.

बिजनौर के नजीबाबाद से विधायक तसलीम अहमद और वाराणसी के शिवपुर से विधायक उदयलाल मौर्या को चुनाव बाद निकाला गया है।

इसके अलावा गोरखपुर के चिल्लूपार से विधायक राजेश त्रिपाठी को राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले ही निलंबित करने का एलान किया गया था।

चुनाव से पहले पार्टी लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी से विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, सहारनपुर के बेहट से विधायक महावीर राणा व आगरा के फतेहाबाद से विधायक छोटेलाल वर्मा के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में अनुशासनहीनता की कार्रवाई कर चुकी है।

इस तरह विस चुनाव से पहले पार्टी से निष्कासन का सामना करने वाले सिटिंग विधायकों की संख्या बढ़कर आठ पहुंच गई है।

हरदोई से पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान व पूर्व एमएलसी अब्दुल हन्नान को भी कुछ दिन पहले ही पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed