फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP chief Mayawati appeals dalit voters to not vote for BJP and Congress.

Mayawati: कांग्रेस को उसके ही हथियार से मात देने की रणनीति पर काम कर रही बसपा, हरियाणा चुनाव की अपील

Sun, 29 Sep 2024 01:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 Sep 2024 01:35 PM IST
सार

बसपा आरक्षण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिए गए बयान को लेकर लगातार हमलावर होती जा रही है। अब मायावती ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में दलित वोटरों से कांग्रेस और भाजपा दोनों को वोट न करने की अपील की है।

विज्ञापन
BSP chief Mayawati appeals dalit voters to not vote for BJP and Congress.
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी अब कांग्रेस को उसके ही हथियार से मात देने की रणनीति पर काम कर रही है। हरियाणा चुनाव में कांग्रेस पर दलितों की उपेक्षा करने पर हमलावर बसपा ने दलित समाज से कांग्रेस का बहिष्कार करने की अपील की है। साथ ही, भाजपा को भी लपेटते हुए दलितों से अपना वोट खराब नहीं करने की अपील की है।

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने लोकसभा चुनाव में संविधान को बदले जाने और आरक्षण को समाप्त करने का भाजपा पर खुलेआम आरोप लगाया था। इससे दलित वोट बैंक का बसपा को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। अब बसपा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश में आरक्षण को लेकर दिए गए बयान को लेकर लगातार कांग्रेस पर हमलावर होती जा रही है। वह कांग्रेस को दलित विरोधी करार देने का कोई भी मौका नहीं चूक रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में बारिश का कहर: अवध में उफनाई नदियां, 17 की मौत, मकान ढहने और बिजली गिरने से हुई मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ये ठंडी हवाएं मौसम में सर्दी की आहट नहीं, धोखा मत खाइए, अभी बाकी है गर्मी, फिर से पलटेगा मौसम


बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को कहा कि दलित समाज कांग्रेस और भाजपा को वोट देकर उसे खराब न करे। हरियाणा चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा दलितों की लगातार की जा रही उपेक्षा व तिरस्कार से यह साबित होता है कि पार्टी में जब अभी सब ठीक नहीं है। ऐसे में आगे क्या होगा।

उन्होंने कांग्रेस पर आरक्षण विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके नेता अब आरक्षण को समय आने पर खत्म करने की बात कर रहे हैं। लिहाजा दलित समाज अपना एकतरफा वोट बसपा को ही दे। बसपा ही दलितों को उनका संवैधानिक और शासक बनाने के लिए संघर्षशील है।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर के दलितों को भी कांग्रेस, भाजपा व अन्य दलों के मिथ्या वादों और बहकावे में नहीं आने की अपील की है। साथ ही इन दलों को दलित विरोधी इतिहास याद रखने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed