बीएसएनएल के 2जी व 3जी सिम की बिक्री बंद, इन जिलों में शुरू होगी 4जी सेवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अगले हफ्ते से प्रदेश के 11 जिलों में 4जी सेवा शुरू करने जा रहा है। वहीं लखनऊ के उपभोक्ताओं को फरवरी तक का इंतजार करना पड़ेगा। उधर, कंपनी ने 2जी और 3जी सिम की बिक्री बंद कर दी है। अब सिर्फ 4जी सिम ही मिलेंगे।
पूर्वी सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) टीएन शुक्ला ने बताया कि पहले चरण में 4जी सुविधा से जुड़ने वाले जिले चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, कानपुर देहात, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, हरदोई, हमीरपुर, महोबा और लखीमपुरखीरी हैं।
इन जिलों में 4जी सेवा से जुड़े सभी संसाधन व हार्डवेयर सिस्टम को अपडेट करा लिया गया है। इन जिलों में 3जी नेटवर्क सिस्टम बहुत कमजोर है, जिसके चलते इन्हें प्राथमिकता में रखते हुए स्पैक्ट्रम मिलने के बाद अगले सप्ताह से 4जी नेटवर्क की सुविधा शुरू कराई जा रही है।
लखनऊवासियों को करना होगा इंतजार
बीते एक साल से लखनऊ में 4जी मोबाइल सेवा मुहैया कराने के दावे तक सिमटा बीएसएनएल शहरवासियों को बिना नेटवर्क 4 जी सिम ही उपलब्ध कराएगा। हालांकि 4जी सेवा के लिए फरवरी तक का इंतजार करना होगा। सीजीएम ने बताया कि लखनऊ में 4जी नेटवर्क मुहैया कराने को सभी तकनीकी तैयारी काफी पहले से पूरी कर ली गयी है सिर्फ स्पैक्टम मिलने का इंतजार किया जा रहा है। सिम की कीमत 20 रुपये रखी गई है जो जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मिलेगा।