{"_id":"62bc87a009f37f2c657c566a","slug":"bsa-changed-in-33-districts-in-up-transfer-list-of-61-officers-of-basic-education-department-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी में 33 जिलों के बीएसए बदले, बेसिक शिक्षा विभाग के 61 अधिकारियों की तबादला सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी में 33 जिलों के बीएसए बदले, बेसिक शिक्षा विभाग के 61 अधिकारियों की तबादला सूची जारी
Wed, 29 Jun 2022 10:40 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:40 PM IST
सार
तबादला सूची में संभल की बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी को सुल्तानपुर, देवरिया के बीएसए संतोष कुमार राय को अयोध्या और अयोध्या के संतोष देव पांडेय को बाराबंकी का बीएसए बनाया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग में उत्तर प्रदेश शैक्षिक सेवा समूह ख के 61 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसके तहत 33 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बदले गए हैं।
विज्ञापन
तबादला सूची में संभल की बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी को सुल्तानपुर, देवरिया के बीएसए संतोष कुमार राय को अयोध्या और अयोध्या के संतोष देव पांडेय को बाराबंकी का बीएसए बनाया गया है।
विज्ञापन
जालौन के बीएसए प्रेमचंद्र यादव को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट बाराबंकी, गाजियाबाद के बीएसए बृजभूषण चौधरी को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट लखीमपुर खीरी, कानपुर नगर के बीएसए पवन कुमार तिवारी को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट उन्नाव के पद पर स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा निदेशालय में संबद्ध चल रहे ओमप्रकाश यादव को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट सीतापुर, संजीव कुमार को बेसिक शिक्षा निदेशालय में विधि अधिकारी, महोबा के बीएसए सूर्यभान को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट बहराइच के पद पर स्थानांतरित किया गया है।