फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bride fainted during Varmala and die in Malihabad Lucknow

UP: लखनऊ में जयमाल के दौरान बेहोश होकर गिरी दुल्हन, हार्ट अटैक से मौत, मातम में बदलीं खुशियां

Sun, 04 Dec 2022 11:37 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मलिहाबाद (लखनऊ)
अमर उजाला ब्यूरो, मलिहाबाद (लखनऊ) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 04 Dec 2022 11:37 AM IST
सार

दुल्हन भी अपनी सखी-सहेलियों के साथ लाल जोड़े में हाथों में वरमाला लिए आगे बढ़ रही थी। अचानक दुल्हन स्टेज पर पहुंची। वर और वधू दोनों लोग एक-दूसरे को वरमाला डालने वाले थे। तभी अचानक दुल्हन बेहोश होकर गिर पड़ी। यह देख अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन
bride fainted during Varmala and die in Malihabad Lucknow
मृतक शिवांगी शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

मलिहाबाद में एक घर में शादी की खुशियां कुछ ही देर में मातम में बदल गईं जब दुल्हन की जयमाला स्टेज पर अचानक मौत हो गई। दरवाजे पर बरात आई तो खुशी में महिलाओं ने स्वागत गीत गाए।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात गांव भदवना निवासी राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी थी। बारात लखनऊ के बुद्धेश्वर से आई थी। बरात दरवाजे पर पहुंची तो सभी के चेहरों पर खुशियां थीं। नाश्ते के बाद जब द्वारपूजा शुरू हुई तो जनातियों की आवाभगत से बराती खुशी से झूम रहे थे। माहौल खुशनुमा था तो दोनों तरफ से हंसी-ठिठोली भी खूब चल रही थी।
विज्ञापन


चारों तरफ खुशी का माहौल था दूल्हा वरमाला स्टेज पर अपनी दुल्हनिया का इंतजार कर रहा था। उधर दुल्हन भी अपनी सखी-सहेलियों के साथ लाल जोड़े में हाथों में वरमाला लिए आगे बढ़ रही थी। अचानक दुल्हन स्टेज पर पहुंची। वर और वधू दोनों लोग एक-दूसरे को वरमाला डालने वाले थे। तभी अचानक दुल्हन बेहोश होकर गिर पड़ी। यह देख अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां आसपास मौजूद परिजनों ने फौरन दुल्हन को उठाया और इलाज के लिए उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने दूल्हान को मृत घोषित कर दिया। दुल्हन की मौत के बाद तो दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चंद मिनटों में सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। इस दुखद घटना से दुल्हन की मां कमलेश कुमारी, छोटी बहन सोनम, भाई अमित, कोमल सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed