फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brick kilns will run in coordination with Pollution Control Board, Environment and Tax Department in UP

UP News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण व कर विभाग के समन्वय से चलेंगे ईंट भट्ठे, नियमावली में होगा संशोधन

Mon, 09 Jun 2025 09:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Jun 2025 09:32 AM IST
सार

य़ूपी में अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण व कर विभाग के समन्वय से ईंट भट्ठे चलेंगे। इसके लिए नियमावली में संशोधन किया जाएगा। आगे पढ़ें और जानें पूरी डिटेल...

विज्ञापन
Brick kilns will run in coordination with Pollution Control Board, Environment and Tax Department in UP
ईंट भट्ठा। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में ईंट भट्ठा उद्योग के नियमन के लिए उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश बीएन खरे की विधिक राय पर नियमावली में संशोधन किया जाएगा। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ इस उद्योग को व्यवस्थित और टिकाऊ बनाया जाएगा। इस संबंध में यूपी पर्यावरण विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जीएसटी विभाग और अन्य संबंधित विभागों के बीच समन्वय बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


बीते दिनों पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव शासन स्तर पर अनुमोदन के लिए भेजा गया है। इस संशोधन के आधार पर बंद ईंट भट्ठों को नियमावली के तहत नियमित किया जाएगा। 

विज्ञापन

6500 ईंट भट्ठे अवैध घोषित हो गए थे

अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2012 से पहले प्रदेश में ईंट भट्ठों के लिए कोई स्पष्ट नियमावली नहीं थी। इसके बाद बनी नियमावली से करीब 6500 ईंट भट्ठे अवैध घोषित हो गए थे। ईंट भट्ठों के अनियमित संचालन से सही कर संग्रह भी नहीं हो पा रहा था। वहीं, नियमों के तहत संचालन करने वालों को आर्थिक नुकसान हो रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट भट्ठों की सूची जीएसटी विभाग को सौंपी जाएगी

इस उद्योग में अनिश्चितता का माहौल था। अब सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ईंट भट्ठा उद्योग को नियमित करने के साथ मृदा संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए व्यापक कार्यनीति बनाई गई है। बैठक में तय हुआ कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सहमति प्राप्त सभी ईंट भट्ठों की सूची जीएसटी विभाग को सौंपी जाएगी, ताकि कर संग्रह की प्रक्रिया प्रभावी बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed