फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy made girl video in public toilet

पब्लिक टॉयलेट में बनाया लड़की का वीडियो, चीख पुकार सुनकर भागा युवक

Wed, 03 Aug 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Aug 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
boy made girl video in public toilet
डेमो

लखनऊ में पब्लिक टॉयलेट में एक युवती का वीडियो बनाने से हंगामा हो गया। वहीं दूसरे मामले में अज्ञात व्यक्तियों  ने युवती की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो के साथ मोबाइल नंबर अपलोड कर दिया।

विज्ञापन


हजरतगंज की एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती ने मंगलवार दोपहर शाहनजफ रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित पब्लिक टॉयलेट में मोबाइल फोन से वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


युवती ने बताया कि एक युवक को उसने मोबाइल फोन लेकर खड़ा देखा तो शोर मचाने लगी। चीख-पुकार सुनकर युवक भाग निकला। युवती उसके पीछे दौड़ी, लेकिन उसे पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का कहना था कि युवक चोरी से उसका वीडियो बना रहा था। पुलिस ने छानबीन की तो लोगों ने बताया कि कोई मजदूर किस्म का युवक था। एएसपी पूर्वी शिवराम यादव का कहना है कि तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फेसबुक पर डाले युवती के अश्लील फोटो

boy made girl video in public toilet
डेमो - फोटो : getty

अज्ञात व्यक्तियों ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई और इटौंजा क्षेत्र की एक युवती के अश्लील फोटो के साथ उसका मोबाइल नंबर अपलोड कर दिया। मोबाइल पर कॉल आने से हैरत में पड़ी युवती ने वीमेन पॉवर लाइन-1090 पर शिकायत की।

महीना भर बाद भी नतीजा न निकलने पर उनसे थाने में तहरीर दी है। एसओ महेंद्र यादव ने बताया कि फेसबुक पर कई महीने पहले फर्जी आईडी से फेसबुक पर फोटो अपलोड किए गए थे। 

युवती से उसके करीबी लोगों के बारे में पूछताछ की गई। जानने की कोशिश की गई कि युवती के फोटो परिवार के अलावा किन व्यक्तियों के पास थे।

फोटो के साथ मोबाइल नंबर अपलोड किए जाने से स्पष्ट है कि उसके किसी परिचित की करतूत है। साइबर क्राइम सेल से संपर्क किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed