पब्लिक टॉयलेट में बनाया लड़की का वीडियो, चीख पुकार सुनकर भागा युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में पब्लिक टॉयलेट में एक युवती का वीडियो बनाने से हंगामा हो गया। वहीं दूसरे मामले में अज्ञात व्यक्तियों ने युवती की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो के साथ मोबाइल नंबर अपलोड कर दिया।
हजरतगंज की एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती ने मंगलवार दोपहर शाहनजफ रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित पब्लिक टॉयलेट में मोबाइल फोन से वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
युवती ने बताया कि एक युवक को उसने मोबाइल फोन लेकर खड़ा देखा तो शोर मचाने लगी। चीख-पुकार सुनकर युवक भाग निकला। युवती उसके पीछे दौड़ी, लेकिन उसे पकड़ नहीं सकी।
युवती का कहना था कि युवक चोरी से उसका वीडियो बना रहा था। पुलिस ने छानबीन की तो लोगों ने बताया कि कोई मजदूर किस्म का युवक था। एएसपी पूर्वी शिवराम यादव का कहना है कि तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
फेसबुक पर डाले युवती के अश्लील फोटो
अज्ञात व्यक्तियों ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई और इटौंजा क्षेत्र की एक युवती के अश्लील फोटो के साथ उसका मोबाइल नंबर अपलोड कर दिया। मोबाइल पर कॉल आने से हैरत में पड़ी युवती ने वीमेन पॉवर लाइन-1090 पर शिकायत की।
महीना भर बाद भी नतीजा न निकलने पर उनसे थाने में तहरीर दी है। एसओ महेंद्र यादव ने बताया कि फेसबुक पर कई महीने पहले फर्जी आईडी से फेसबुक पर फोटो अपलोड किए गए थे।
युवती से उसके करीबी लोगों के बारे में पूछताछ की गई। जानने की कोशिश की गई कि युवती के फोटो परिवार के अलावा किन व्यक्तियों के पास थे।
फोटो के साथ मोबाइल नंबर अपलोड किए जाने से स्पष्ट है कि उसके किसी परिचित की करतूत है। साइबर क्राइम सेल से संपर्क किया गया है।