फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Books with incomplete national anthem will be changed, notice issued to AD Basic and BSA also

Lucknow News : अधूरे राष्ट्रगान वाली किताबें बदली जाएंगी, एडी बेसिक आगरा व बीएसए मथुरा को भी नोटिस जारी

Mon, 12 Sep 2022 12:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Sep 2022 12:34 AM IST
सार

निदेशालय में पाठ्य पुस्तक अधिकारी श्याम किशोर तिवारी ने बताया कि मामले में जिलों से पूछताछ की गई है। कौशांबी के बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया है कि उनके यहां से मथुरा के मे.शील प्रिंटर्स को पांचवीं के हिंदी विषय की वाटिका पुस्तक की कुल 26553 प्रतियां आपूर्ति करने का ऑर्डर दिया गया था।

विज्ञापन
Books with incomplete national anthem will be changed, notice issued to AD Basic and BSA also
बेसिक शिक्षा परिषद की पुस्तक में प्रकाशित अधूरा राष्ट्रगान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परिषदीय स्कूलों में वितरित की जा रहीं निशुल्क पाठ्य पुस्तकों में से हिंदी की वाटिका पुस्तक पर अधूरे राष्ट्रगान के मामले को बेसिक शिक्षा निदेशालय ने भी संज्ञान लिया है। पांचवीं की इस पुस्तक में अंतिम पृष्ठ पर प्रकाशित राष्ट्रगान से दो शब्द गायब होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप लग रहा है कि बंगाल को गायब कर दिया गया। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसे प्रिंटिंग त्रुटि बताते हुए प्रकाशक से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही सैंपल की प्रूफ रीडिंग में ढिलाई पर एडी बेसिक आगरा व बीएसए मथुरा को नोटिस जारी किया है। यही नहीं विभाग का कहना है कि किताबें सिर्फ कौशांबी में बांटी गई हैं और सभी किताबें बदली जाएंगी। विभाग का दावा है कि प्रथम दृष्टया और कहीं कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। इसके बावजूद जांच की जा रही है। यदि कहीं और गड़बड़ी मिलती है तो वहां भी किताबें बदलने आदि की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


निदेशालय में पाठ्य पुस्तक अधिकारी श्याम किशोर तिवारी ने बताया कि मामले में जिलों से पूछताछ की गई है। कौशांबी के बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया है कि उनके यहां से मथुरा के मे.शील प्रिंटर्स को पांचवीं के हिंदी विषय की वाटिका पुस्तक की कुल 26553 प्रतियां आपूर्ति करने का ऑर्डर दिया गया था। इसमें 25000 पुस्तकों की आपूर्ति की गई। इसी में 15000 पुस्तकें स्कूलों में वितरित हुई थीं, तभी त्रुटि पकड़ में आ गई। इसके बाद 10000 पुस्तकों का वितरण रोक दिया गया। वहीं वितरित हुईं 15000 पुस्तकें वापस मंगा ली गईं। साथ ही शील प्रिंटर्स को सभी पुस्तकें वापस लेकर एक सप्ताह में मानक के अनुरूप पुस्तकेंउपलब्ध कराने को कहा गया है। यही नहीं प्रिंटर्स को जारी कारण बताओ नोटिस में एक हफ्ते में तर्क संगत स्पष्टीकरण देने को भी कहा गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही पाठ्य पुस्तक अधिकारी के अनुसार चूंकि कोई भी प्रकाशक किताबों की आपूर्ति से पहले सैंपल का प्रूफ अपने जिले जहां उसकी प्रेस स्थित है वहां के अधिकारी को चेक कराता है। इस हिसाब से प्रूफ चेकिंग की जिम्मेदारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा दीवान सिंह यादव व मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) आगरा महेश चंद्र की थी, जिसमें ढिलाई बरती गई। इसीलिए उक्त दोनों अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी किताबों के पीछे छपा है राष्ट्रगान
पाठ्य पुस्तक अधिकारी के अनुसार प्रदेश भर में करीब साढ़े 11 करोड़ किताबों की आपूर्ति हो रही है। इन सभी किताबों के पिछले पृष्ठ पर राष्ट्रगान प्रकाशित है। कहीं इसमें गड़बड़ी नहीं हुई। कुल 13 प्रकाशकों में सिर्फ एक मथुरा के शील प्रिंटर्स द्वारा आपूर्ति की गईं वाटिका किताबों में पंजाब-सिंध-गुजरात-मराठा के बाद द्राविड़ के आगे उत्कल व बंग शब्द गायब हैं। उनके अनुसार प्रकाशकों को जो किताबों के प्रूफ दिए गए थे, उन्हें चेक कर लिया गया है। वह भी सही गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed