{"_id":"5d1901198ebc3e3c69286766","slug":"board-meeting-cancelled-ambedkar-nagar-desk-news-lko4680508178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों के विरोध के चलते फिर स्थगित हुई बोर्ड की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों के विरोध के चलते फिर स्थगित हुई बोर्ड की बैठक
विज्ञापन
सभासदों के विरोध के चलते बोर्ड की बैठक फिर स्थगित
अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर बोर्ड की बैठक एक बार फिर कोरम पूरा न होने के चलते स्थगित हो गई। बोर्ड के सदस्यों ने बैठक में भाग लेने से इनकार कर दिया। इसके चलते बैठक स्थगित करनी पड़ी।
गौरतलब है कि अकबरपुर नगर पालिका परिषद के अधिकांश सभासद नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता के कार्यों को लेकर नाराज हैं। सभासद 14 बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। मगर नगर पालिका प्रशासन संबंधित जानकारी नहीं दे रहा है। ऐसे में सभासद लगातार बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं। बीते 11 जून को भी बोर्ड की बैठक आहूत की गई थी, लेकिन सभासदों के बहिष्कार के चलते स्थगित करनी पड़ी थी। 30 जून को भी सभासदों के विरोध के चलते कोरम के अभाव में बैठक स्थगित करनी पड़ी।
नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने सभासदों के इस असहयोग पर दुख जताया। कहा कि सभासदों के रवैए से न सिर्फ नगर पालिका का विकास पिछड़ रहा, बल्कि नगरवासियों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है। सभासदों को बैठक में शामिल होकर समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए।