फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BNA invites applications for Bharatendu Samman

Lucknow News: भारतेंदु सम्मान के लिए बीएनए ने मांगे आवेदन

Wed, 15 Oct 2025 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
BNA invites applications for Bharatendu Samman
भारतेंदु सम्मान के लिए बीएनए ने मांगे आवेदन
लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी की ओर से दिए जाने वाले भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान के लिए कलाकारों से आवेदन मांगे गए हैं। निर्देशन, अभिकल्पना, अभिनय व नाट्य लेखन के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। प्रत्येक क्षेत्र में सम्मान के लिए चयनित होने वाले कलाकारों को 51 हजार रुपये सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि पांच दिसंबर है।
विज्ञापन

भारतेंदु नाट्य अकादमी के निदेशक बिपिन कुमार ने बताया कि निर्धारित तिथि के भीतर प्राप्त आवेदनाें में से सुयोग्य उम्मीदवारों का चयन अकादमी की ओर से निर्धारित चयन समिति करेगी। ऐसे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हों और नाट्य विधा के क्षेत्र विशेष में उल्लेखनीय कार्य करते हुए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया हो। गत वर्ष भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान से नवाजे जा चुके कलाकार भी अपने क्षेत्र विशेष से पांच नामों की संस्तुति निर्धारित प्रारूप पर भरकर भेज सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे करें आवेदन

निदेशक ने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप बीएनए की वेबसाइट bnalko.in पर उपलब्ध है। यहां से निर्धारित प्रारूप के अनुसार इसे भरकर पांच दिसंबर की शाम पांच बजे तक निदेशक भारतेंदु नाट्य अकादमी विकासखंड गोमतीनगर लखनऊ के पते पर पंजीकृत डाक से भेजा जा सकता है। इसके अलावा अकादमी की ई-मेल आईडी bna.repertory@gmail.com पर भी इस प्रारूप को भरकर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed