फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blood-soaked body of priest found in temple, accused of murder

Lucknow News: मंदिर में खून से लथपथ मिला पुजारी का शव, हत्या का आरोप

Sun, 09 Jul 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 09 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Blood-soaked body of priest found in temple, accused of murder
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार की रात गांव से बाहर सड़क किनारे बूढ़े बाबा मंदिर बना कर रह रहे पुजारी का शव खून से लथपथ पाया गया। पुजारी के कपड़े झुलसे हुए थे। गुप्तांग और सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। परिजनों का आरोप है कि पुजारी की हत्या की गई है। वहीं पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुजारी के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

डीह थाना क्षेत्र के कमालपुर बडै़ला निवासी मेड़ई राम (65) ने गांव से आधा किमी. दूर अपने खेत के पास मंदिर बनाकर 12 साल से रहते थे। गांव में सभी बेटे और बहू गांव वाले घर में रहते हैं। रविवार सुबह बाबा मेड़ई राम का शव मंदिर के छत पर खून से लथपथ मिला। शरीर के कपड़े झुलसे हुए थे और गुप्तांग के पास चोट और सिर पर हल्की चोट के निशान थे। इलाकाई लोग और मौके पर पहुंचे परिजन पुजारी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। सबसे पहले सीओ सलोन अमित सिंह, थानेदार जेपी सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद अन्य अफसर पहुंचकर पूरे घटना की तहकीकात की। बेटे फूलचंद्र ने पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

इनसेट
रात 11 बजे तक पिता के साथ था बड़ा बेटा फूलचंद
मृतक पुजारी मेड़ईराम की पत्नी कैलासा की 12 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। इसके बाद से वह गांव से बाहर पत्नी की समाधि के पास ही मन्दिर बना कर रहने लगे थे। उनके चार बेटे फूलचंद्र, अरुण, सोनू, चंदन के अलावा एक बेटी उर्मिला है। सभी बेटों और बेटी का विवाह हो चुका है और सभी गांव वाले घर में रहते हैं। मेड़ईराम के नाम 10 बीघा जमीन है। बड़े बेटे फूलचंद ने बताया की शनिवार की रात 11 बजे तक वह साथ था और मंदिर के बगल में खेत में धान लगाने के लिए खेत तैयार करा रहा था। रविवार की सुबह घर की दो महिलाएं खेत जाने से पहले मंदिर पहुंची तो बाबा को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दोनो छत पर पहुंची तो उनके होश उड़ गए। वहां पुजारी का शव खून से लथपथ पड़ा था। सूचना पर बाकी परिजन वहां पहुंचे और कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed