{"_id":"5bc37167bdec22695035fa24","slug":"black-flag-shown-to-gujrat-cm-vijay-rupani-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ पहुंचे गुजरात के सीएम को दिखाए गए काले झंडे, हिरासत में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ पहुंचे गुजरात के सीएम को दिखाए गए काले झंडे, हिरासत में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
गुजरात के सीएम को काला झंडा दिखाते कांग्रेस कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदार पटेल की प्रतिमा अनावरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण देने आए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को राजधानी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
गुजरात में यूपी, बिहार के लोगों पर हमले और पलायन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर रुपाणी के खिलाफ नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए। प्रदेश कांग्रेस के सचिव श्रोत गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस हजरतगंज थाने ले गई। उनकी रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने रात में जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना दिया। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी रविवार शाम लखनऊ पहुंचे। वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुपाणी के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। थोड़ी देर तक चले हंगामे के बाद कार्यकर्ताओं को पकड़कर हजरतगंज थाने में ले गई। कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि भाजपा और योगी सरकार जनविरोधी है। गुजरात में यूपी के लोगों को अपमानित और प्रताड़ित कर भगाया जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात के मुख्यमंत्री का स्वागत कर रहे हैं।
विज्ञापन