फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP working hard on the ground for MLC election.

विधान परिषद: चुनावी व्यूहरचना के लिए मैदान में उतरी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने खुद संभाला मोर्चा

Sat, 07 Nov 2020 03:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 07 Nov 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
BJP working hard on the ground for MLC election.
- फोटो : amar ujala

बीते छह साल से हर चुनाव में जीत रही भाजपा इस बार विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक कोटे की 11 सीटों के चुनाव में भी कमल खिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। जमीनी व्यूह रचना के लिए शनिवार से सीटवार बैठकें शुरू हो रही हैं। इन बैठकों के बाद सम्मेलनों व छोटी-छोटी सभाओं के जरिये मतदाताओं से संपर्क व संवाद करने की तैयारी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भाजपा ने सीटवार संबंधित क्षेत्रों में आने वाले सभी सांसदों, विधायकों, महापौरों, नगर निकाय अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों, चुनाव संयोजकों, प्रभारियों के अलावा अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों को भी मैदान में उतारने का फैसला किया है। मंत्रियों को अलग से जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। शनिवार से शुरू हुईं इन बैठकों में इन्हें फतह का एजेंडा सौंपने के साथ ही लड़ाई को 60 बनाम 40 बनाने का लक्ष्य दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन चुनावों में मतदान केंद्र काफी दूरी पर होते हैं। ऐसे में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाना बड़ी चुनौती रहती है। इसलिए भाजपा का मुख्य फोकस मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाकर मतदान कराने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब कहां बैठक

शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र की बरेली में तथा प्रदेश महामंत्री लखनऊ शिक्षक व स्नातक सीट क्षेत्र की लखनऊ में बैठक करेंगे। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र की फतेहपुर में तथा प्रदेश महामंत्री मेरठ शिक्षक व स्नातक क्षेत्र की मेरठ में बैठक करेंगे। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष वाराणसी शिक्षक व स्नातक क्षेत्र की वाराणसी में तथा प्रदेश महामंत्री आगरा शिक्षक व स्नातक क्षेत्र की आगरा में बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed