फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP Working Committee CM Yogi said opposition was successful in plotting workers should not come on the back f

भाजपा कार्यसमिति: सीएम योगी बोले-अति आत्मविश्वास की वजह से पहुंची चुनाव में चोट, कार्यकर्ता बैकफुट पर न आएं

Sun, 14 Jul 2024 04:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 14 Jul 2024 04:49 PM IST
सार

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विरोधी साजिश करने में सफल रहे। इन्हें हमने 2019 में नाकाम किया था। 

विज्ञापन
BJP Working Committee CM Yogi said opposition was successful in plotting workers should not come on the back f
योगी आदित्यनाथ - फोटो : freepik

विस्तार

भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में हुई। बैठक में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के शीर्ष नेता इस बैठक में आए। 

विज्ञापन

BJP Working Committee CM Yogi said opposition was successful in plotting workers should not come on the back f
संबोधन करते योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विरोधी साजिश करने में सफल रहे। इन्हें हमने 2019 में नाकाम किया था। हमें सोशल मीडिया पर नजर रखनी होगी। हम अपनी उपलब्धियों को मुद्दा नहीं बना पाए। साथ ही बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको किसी भी स्थिति में बैकफुट में आने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप लोगों ने ये साबित किया है। वोटों की शिफ्टिंग और अति आत्मविश्वास की वजह से कहीं न कहीं चोट जरूर पहुंची है लेकिन आप लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014, 2017, 2019 और 2022 में सफलता हासिल करके दिखाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP Working Committee CM Yogi said opposition was successful in plotting workers should not come on the back f
संबोधन करते योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

योगी ने संबोधन में आगे कहा कि हमने अपने कार्यकर्तओं की मदद से यूपी को माफिया मुक्त किया है। प्रदेस में सुरक्षित माहौल है। हमने 500 साल बाद राम मंदिर का निर्माण किया। पहले मोहर्रम में ताजिया के नाम पर घरों को तोड़ा जाता था, लेकिन अब किसी की मनमानी नहीं चलती। देश संकट में हैं। हमने जाति और मजहब के नाम पर कोई भेदभाव नहीं किया।न

विज्ञापन

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा आज की भी पार्टी है और भविष्य की पार्टी भी। हमको ये बात समझनी चाहिए कि हमारे कंधों पर जो जिम्मेवारी मौसमी नहीं है। यह जिम्मेवारी सदैव और निरंतर हमारे कंधों पर है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार हमको समर्थन दिया है तो इसका मतलब यह है कि उसने एक विशेष कार्य के लिए यह जनादेश दिया है। हम पूरे भारत में राजनीति करते हैं। देश का कोई ऐसा कोना नहीं है जहां भाजपा की उपस्थित ना हो। भाजपा की इस स्थित में अपने कार्यकर्ताओं के दम पर यहां पहुंची है। कार्यकर्ता ही पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। 

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ने जनता को जाति और धर्म में फंसाकर गुमराह किया। अल्पसंख्यक लोगों को नए एजेंडे में फंसाकर उनका वोट लिया। हमारे लिए चुनौती है कि हम उनको बेनकाब करें। हमें सर्वसमाज को लेकर आगे बढ़ना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed