फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bjp won eight vidhansabha seats in lucknow in 2017

भाजपा के भगवा तिलिस्म को तोड़ने की रहेगी चुनौती, नौ में से आठ विधानसभा सीटों पर है कब्जा

Sun, 09 Jan 2022 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bjp won eight vidhansabha seats in lucknow in 2017
जिला प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर चला ररखा है अभियान। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
पिछले विधानसभा चुनाव में राजधानी की नौ विधानसभा सीटों में से आठ पर भाजपा की विजय पताका फहराई थी। मोहनलालगंज सीट पर भाजपा ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था। उस पर समाजवादी पार्टी के अंबरीश पुष्कर ने 71574 मतों से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

भाजपा विधायकों की बात करें तो मलिहाबाद में जय देवी कौशल ने 94677, बीकेटी में अविनाश त्रिवेदी ने 96482, सरोजनीनगर में स्वाति सिंह ने 108506, लखनऊ पश्चिम में सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने 93022, लखनऊ उत्तर में डॉ. नीरज बोरा ने 109315, लखनऊ पूर्व में आशुतोष टंडन ने 135167, लखनऊ मध्य में ब्रजेश पाठक ने 78400 व लखनऊ कैंट में रीता बहुगुणा जोशी ने 95402 मतों से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

रीता बहुगुणा जोशी के सांसद बनने के बाद कैंट विधानसभा सीट से सुरेश चंद्र तिवारी ने उपुचनाव में जीत हासिल की थी। कुल 3511619 मतदाताओं में से 68.70 प्रतिशत पुरुषों व 56.49 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनाव में लखनऊ के कुल मतदान प्रतिशत की बात करें तो 58.45 प्रतिशत मतदाताओं ने ही मतदान किया था।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि इस बार मतदान प्रतिशत को 70 प्रतिशत से अधिक करने पर जोर रहेगा। इस बार कुल मतदाता 3804114 हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 2026589, महिला मतदाता 1777319, थर्ड जेंडर वोटर्स 206 हैं।
वहीं, 80 से 90 वर्ष आयु वर्ग के 49508, 90 से 100 वर्ष आयु वर्ग के 8456, 100 से अधिक आयु वर्ग के 693 मतदाता हैं। 35044 युवा वोटर्स पहली बार वोट करेंगे।
विधानसभा क्षेत्रवार स्थिति
विधानसभा क्षेत्र : मलिहाबाद
विधायक- जय देवी (भाजपा)
पुरुष मतदाता- 190794
महिला मतदाता- 165831
थर्ड जेंडर- 32
कुल मतदाता- 356657
2017 का मत प्रतिशत- 66.82 प्रतिशत
क्या हैं चुनौतियां- यहां प्रमुख मुद्दों की बात करें तो बागवान अभावों में काम करने को मजबूर हैं। बागवान हर वर्ष नकली दवाओं व दैवीय आपदा की मार झेलते हैं। जिससे उनकी आय पर सीधा असर पड़ता है।
विधानसभा क्षेत्र - बख्शी का तालाब
विधायक- अविनाश त्रिवेदी
पुरुष मतदाता- 240176
महिला मतदाता- 211537
थर्ड जेंडर- 13
कुल मतदाता- 451726
2017 का मत प्रतिशत- 66.78
क्या हैं चुनौतियां : यहां, अस्ती रोड फ्लाईओवर, आईआईएम फ्लाईओवर, इटौंजा रेलवे स्टेशन की स्थापना, छुट्टा जानवरों से किसान की फसलों को नुकसान, औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की मांग, बेरोजगारी, रेठ नदी का विकास सहित अन्य बुनियादी मुद्दे प्रमुख हैं।
विधानसभा क्षेत्र - सरोजनीनगर
विधायक- स्वाति सिंह (भाजपा)
पुरुष मतदाता- 299811
महिला मतदाता- 257541
थर्ड जेंडर- 24
कुल मतदाता- 557376
2017 का मत प्रतिशत- 58.40
क्या हैं चुनौतियां- यहां बदालीखेड़ा में सीवर लाइन की मांग, किसान पथ निर्माण से प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी, क्षेत्र में फ्री होल्ड कॉलोनियों के अंदर सड़क, सीवर व पेयजल की सुविधा देना प्रमुख चुनौतियां होंगी।
विधानसभा क्षेत्र - लखनऊ पश्चिम
विधायक- सुरेश श्रीवास्तव (भाजपा)
पुरुष मतदाता- 233451
महिला मतदाता- 200179
थर्ड जेंडर- 38
कुल मतदाता- 433668
2017 का मत प्रतिशत- 56.71
क्या हैं चुनौतियां : यहां राजाजीपुरम से मुख्य शहर की ओर हजरतगंज व विधानभवन जाने के लिए मुख्य संपर्क मार्ग का अभाव है। हैदर कैनाल के ऊपर से पुल बनने का प्रस्ताव ठंडा पड़ा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की कमी, कैंपवेल रोड का चौड़ीकरण, आसपास की अनियोजित कॉलोनियों का विकास, पुराने लखनऊ में पेयजल व बिजली की समस्या प्रमुख हैं।
विधानसभा क्षेत्र : लखनऊ उत्तर
विधायक- डॉ. नीरज बोरा (भाजपा)
पुरुष मतदाता- 245174
महिला मतदाता- 212136
थर्ड जेंडर- 26
कुल मतदाता- 457336
2017 का मत प्रतिशत- 53.62
क्या हैं चुनौतियां : यहां फैजुल्लागंज में बारिश व गोमती नदी का जलभराव, पीपेवाले पुल की जगह स्थायी पुल बनाने और बिजली, पानी व सड़क निर्माण की समस्याएं प्रमुख हैं। लंबे अरसे के बाद भी खदरा, त्रिवेणीनगर, फैजुल्लागंज, डालीगंज, दौलतगंज, भरतनगर, मड़ियांव आदि इलाकों का विकास प्रमुख चुनौती रहेगी।
विधानसभा क्षेत्र : लखनऊ पूर्व
विधायक- आशुतोष टंडन (भाजपा)
पुरुष मतदाता- 237602
महिला मतदाता- 213788
थर्ड जेंडर- 18
कुल मतदाता- 451408
2017 का मत प्रतिशत- 53.14
क्या हैं चुनौतियां : यहां जर्जर प्रमुख सड़कों का निर्माण, जलभराव, बालिकाओं के लिए सरकारी उच्च शिक्षण संस्थान का अभाव, पेयजल व विस्तारित क्षेत्र के लिए सुविधाओं की कमी दूर करना प्रमुख चुनौती रहेगी।
विधानसभा क्षेत्र : लखनऊ मध्य
विधायक- बृजेश पाठक (भाजपा)
पुरुष मतदाता- 195058
महिला मतदाता- 173347
थर्ड जेंडर- 06
कुल मतदाता- 368411
2017 का मत प्रतिशत- 50.77
क्या हैं चुनौतियां : यहां सड़क पर अतिक्रमण, अनियोजित पार्किंग, बिजली संकट, खराब सड़कें व जल आपूर्ति की समस्या को दूर करने की चुनौती रहेगी।
विधानसभा क्षेत्र : लखनऊ कैंट
विधायक- सुरेश चंद्र तिवारी (भाजपा)
पुरुष मतदाता- 195392
महिला मतदाता- 169828
थर्ड जेंडर- 21
कुल मतदाता- 365241
2017 का मत प्रतिशत- 65.20
क्या हैं चुनौतियां : यहां सड़कों की जर्जर दशा, लोगों के पीने के लिए पेयजल का अभाव, आजादी के बाद से सीवर की समस्या व जलभराव की समस्या से निपटना प्रमुख चुनौती है।

विधानसभा क्षेत्र : मोहनलालगंज
विधायक- अंबरीश पुष्कर (सपा)
पुरुष मतदाता- 189131
महिला मतदाता- 173132
थर्ड जेंडर- 28
कुल मतदाता- 362291
2017 का मत प्रतिशत-56.11
क्या हैं चुनौतियां : इस क्षेत्र की पहचान काशीश्वर शिव मंदिर व राधा स्वामी सत्संग आश्रम से होती है। यहां आबादी के अनुसार स्वास्थ्य केंद्रों की कमी, सिंचाई के साधनों का अभाव, पीएचसी व सीएचसी में डॉक्टरों व दवाओं की कमी, उच्च शिक्षा के लिए बालिकाओं के शिक्षण संस्थान के अभाव को दूर करना प्रमुख चुनौतियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed