फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will train its activists for Loksabha Election 2024.

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के 'मिशन 80' में सहायक बनेंगे जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्य, दिया जाएगा प्रशिक्षण

Wed, 19 Jul 2023 02:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Jul 2023 02:31 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को बड़ी जिम्मेदारी देगी। इसके लिए उन्हें चुनाव प्रबंधन में दक्ष बनाया जाएगा।

विज्ञापन
BJP will train its activists for Loksabha Election 2024.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा लोकसभा चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को उनके क्षेत्र में चुनाव जिताने की जिम्मेदारी सौंपेगी। उन्हें चुनाव प्रबंधन व प्रचार में दक्ष बनाने के साथ पार्टी की रीति-नीति की जानकारी भी दी जाएगी। सभी जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को क्षेत्रवार प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा के 67 जिला पंचायत अध्यक्ष और एक हजार से अधिक सदस्य हैं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 80 सीटें जीतने का लक्ष्य पूरा करने में इनकी भूमिका भी तय की है। कई ऐसे जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्य हैं, जो पंचायत चुनाव से पहले दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हुए थे। ऐसे में उन्हें पार्टी की रीति-नीति, चुनावी रणनीति और बूथ प्रबंधन की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती ने विपक्षी गठबंधन इंडिया से बनाई दूरी, लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का किया एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले, छह वर्षों में स्कूलों में 55 से 60 लाख अतिरिक्त बच्चों की संख्या बढ़ी


जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। चौधरी ने कहा कि अगस्त तक प्रशिक्षण कार्य पूरा करना है। 24 घंटे के प्रशिक्षण शिविर में कुल सात सत्र होंगे। उन्होंने प्रशिक्षण का स्थान और तिथि जल्द तय कर प्रदेश मुख्यालय के सूचित करने के निर्देश दिए।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों की बड़ी भूमिका है। उनका ग्रामीणों से सीधा संवाद होने के साथ लाभार्थी वर्ग से संपर्क भी है। जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए अवध, कानपुर-बुंदेलखंड, ब्रज, पश्चिम, गोरखपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण होगा।

चुनाव के मद्देनजर में ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों से संपर्क और समन्वय का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को हरियाणा में देश भर के भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्षों का सम्मेलन होगा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed