फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will do seva karya in 23 thousand villages in Uttar Pradesh.

मोदी सरकार के सात साल: भाजपा आज 23 हजार गांवों में करेगी सेवा कार्य

Sun, 30 May 2021 09:49 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 30 May 2021 09:49 AM IST
सार

नरेंद्र मोदी सरकार ने आज केंद्र में सात वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में पार्टी प्रदेश के 23 हजार से ज्यादा गांवों में सेवा कार्य करेगी।

विज्ञापन
BJP will do seva karya in 23 thousand villages in Uttar Pradesh.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter - @BJP4India

विस्तार

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सात वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से रविवार को प्रदेश के 23 हजार 300 गांवों में सेवा कार्य किए जाएंगे। पार्टी के पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद और निगम, बोर्ड और आयोगों के पदाधिकारी व सदस्य गांवों में पहुंचकर सेवा कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोबा के सिजहरी और सीतापुर के गूरेपारा के ग्रामीणों से वर्चुअल संवाद करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ के गोपालपुरवा और विवेकानंद पुरी वार्ड में सेवा कार्य करेंगे। इस दौरान ग्रामीणों को राशन किट, दवा किट, मास्क, सैनिटाइजर सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री के केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के पूरामुक्ति गांव, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ के कुमरावा व जमनखनवा गांव, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी लोकसभा के जरौटा व गुनौर गांव, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय चंदौली के धानापुर और केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार बरेली के सिधौली व लावाखेडा ताबिल गांव के ग्रामीणों से वर्चुअल संवाद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन 3996 यूनिट रक्तदान हुआ

भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि तीन दिवसीय रक्तदान अभियान के दूसरे दिन 3996 रक्तदान हुआ। उन्होंने बताया कि पश्चिम क्षेत्र में 1120 यूनिट, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में 498, ब्रज में 1060, अवध में 437, गोरखपुर में 429 और काशी क्षेत्र में 452 यूनिट रक्तदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed