फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will appoint bikers on booth to bring voters to booth.

यूपी चुनाव 2022: मतदान बढ़ाने के लिए नौ लाख बाइक सवार तैनात करेगी भाजपा, वोटरों को मतदान केंद्रों तक लाएंगे

Sat, 14 Aug 2021 11:40 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 14 Aug 2021 11:40 AM IST
सार

कोरोना काल में भाजपा के सामने विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को घर से बाहर निकालना बड़ी चुनौती है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को करीब 50 प्रतिशत मत मिले थे। विधानसभा चुनाव में भी इसे बरकरार रखने और मतदाताओं को घर से बाहर निकालने की समस्या के समाधान के लिए पार्टी ने हर बूथ पर बाइक सवार योद्धा की योजना बनाई है।

विज्ञापन
BJP will appoint bikers on booth to bring voters to booth.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में करीब नौ लाख बाइक सवार कार्यकर्ता भाजपा का मतदान प्रतिशत बढ़ाएंगे। ये कार्यकर्ता मतदाताओं को बाइक पर घर से मतदान केंद्र तक लाएंगे और मतदान के बाद वापस घर छोड़ेंगे। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए हर बूथ पर पांच बाइक सवार योद्धा तैयार करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


कोरोना काल में भाजपा के सामने विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को घर से बाहर निकालना बड़ी चुनौती है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को करीब 50 प्रतिशत मत मिले थे। विधानसभा चुनाव में भी इसे बरकरार रखने और मतदाताओं को घर से बाहर निकालने की समस्या के समाधान के लिए पार्टी ने हर बूथ पर बाइक सवार योद्धा की योजना बनाई है।
विज्ञापन


कोविड प्रोटोकाल के चलते इस बार बूथों की संख्या 1.80 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। बाइक सवार कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख से संबद्ध किया जाएगा। पन्ना प्रमुख उनसे जुड़े बाइक सवार को क्षेत्र के मतदाताओं का नाम, फोन नंबर व घर का पता पहले से बताकर रखेंगे। बाइक सवार व पन्ना प्रमुख एक दिन पहले ही मतदाताओं से संपर्क कर उनकी सहुलियत के हिसाब से मतदान का समय पता कर लेंगे और समय से पहुंचकर मतदाता को घर से मतदान केंद्र तक लाएंगे। यह व्यवस्था खासतौर पर बुजुर्गों व महिला मतदाताओं के लिए की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ कमेटी के सदस्य ही पन्ना प्रमुख

भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर 21 सदस्यीय समिति गठित की है। 16 अगस्त से 21 अगस्त तक भाजपा बूथ समितियों का सत्यापना शुरू करेगी। इनमें निष्क्रिय सदस्यों की जगह नए की नियुक्ति होगी और कुछ जगह नई समितियां गठित की जाएंगी। उसके बाद पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति शुरू की जाएगी।

बूथ समिति के सदस्यों को ही पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी दी जाएगी।  मतदाता सूची के एक पन्ने पर करीब 60 मतदाताओं के नाम होते हैं। हर बूथ पर 1200 मतदाता के हिसाब से 15 से 20 पन्ना प्रमुख तैनात होंगे। एक पन्ना प्रमुख के पास 60 मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान कराने की जिम्मेदारी होगी।

23 को नड्डा करेंगे बूथ विजय अभियान की शुरुआत

भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि 23 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के बूथ विजय अभियान की शुरुआत करेंगे। नड्डा पार्टी के 27 हजार शक्ति केंद्र प्रभारियों को वर्चुअल संबोधित कर बूथ जीत का मंत्र देंगे। भाजपा ने 5 से 10 बूथों के बीच एक शक्ति केंद्र गठित कर उसके प्रभारी भी नियुक्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed