फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp unable to handle law and order in uttar pradesh says shivpal yadav

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही भाजपा: शिवपाल यादव

Sun, 07 Jul 2019 01:01 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या Published by: Amulya Rastogi Updated Sun, 07 Jul 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
bjp unable to handle law and order in uttar pradesh says shivpal yadav
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
जिले के दौरे पर पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव को पुलिस प्रशासन ने इनायतनगर थाना क्षेत्र के हल्ले द्वारिका गांव जाने से शनिवार को रोक दिया। इस पर शिवपाल यादव ने प्रधान देवशरण हत्याकांड में सप्ताह भर के भीतर कार्रवाई न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना देने का एलान करते हुए सर्किट हाउस में ही प्रधान के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है, इसमें सुधार की जरूरत है। इसे संभाल पाने में भाजपा सरकार असफल साबित हो रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मोदी सरकार के आए पहले बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि इस बजट में किसान व गरीब के लिए कोई प्रावधान नहीं है। सरकार सिर्फ टैक्स पर टैक्स लगा रही है। बजट में किसी वर्ग के लिए कुछ खास नहीं है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सपा में विलय करने की अटकलों पर विराम लगाते हुए शिवपाल ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव या किसी सपा नेता से इस बारे में कोई वार्ता नहीं हो रही है।
विज्ञापन

नेताजी से प्रतिदिन मुलाकात होती है, लेकिन इस बारे में कोई बात नहीं हुई। मालूम हो कि, बीते दिनों हल्ले द्वारिका गांव के प्रधान देवशरण यादव की हत्या के बाद शिवपाल यादव शनिवार को उक्त गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करने वाले थे। लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी तो उन्होंने परिजनों को सर्किट हाउस में ही मुलाकात के लिए बुलवाया।

शिवपाल ने कहा कि यदि सप्ताह भर में प्रशासन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करेगा और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने सरकार से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। इससे पूर्व शिवपाल यादव ने ग्राम विकास बैंक के अधिकारियों से समीक्षा बैठक भी किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष ललित यादव, दुर्गा यादव, फूलचंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed