फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP State President Swatantradev Singh attacks on SP President Akhilesh Yadav

यूपी: स्वतंत्रदेव सिंह का सपा अध्यक्ष पर हमला, कहा-अखिलेश को हर बात को राजनीति के चश्मे से देखने की बीमारी

Fri, 26 Nov 2021 10:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Nov 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
BJP State President Swatantradev Singh attacks on SP President Akhilesh Yadav
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें हर बात को राजनीत के चश्मे से देखने की बीमारी लग गई है। यही कारण है कि संविधान दिवस जैसे पवित्र दिन भी वे  राजनीति से ऊपर नहीं उठ पाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब पूरा देश बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर को याद कर रहा है तो सपा मुखिया को चुनाव याद आ रहे हैं। वे शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष भूल गए कि अनुसूचित जाति, गरीबों और वंचितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार सपा कार्यकाल में ही हुआ था। दलित उत्पीड़न के सर्वाधिक मामले सपा शासन में ही सामने आए थे। स्थिति यह थी कि दलितों की एफआईआर तक दर्ज नहीं की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सपा शासन में दलितों को मारापीटा जाता था और उनकी हत्या तक कर दी जाती थी, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती थी। विडंबना है कि संविधान को क्षत-विक्षत करने वाले सपाई अब संविधान की दुहाई दे रहे है।

स्वतंत्रदेव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार की सख्ती से माफिया और गुंडे अंतिम सांस ले रहे हैं। प्रदेश में अब बेटियां आधी रात में भी बेखौफ आ-जा रही हैं। सपा-बसपा शासन में अपराधियों और माफिया की ओर से अर्जित 1866 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति ध्वस्त की गई।

36990 अपराधी गुंडा एक्ट और 523 अपराधी एनएसए के तहत गिरफ्तार किए गए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अखिलेश परिवार भी नहीं चला पा रहे हैं। वे अपनी पत्नी को सांसद बनाने तक सीमित हो गए हैं। उनका अपना एक ट्रस्ट है। वे सरकार बनाकर लूट-खसोट का सपना देख रहे। जो साकार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed