{"_id":"58fe44f64f1c1b9228c0c505","slug":"bjp-says-azam-khan-should-not-feel-fear-in-this-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने आजम खां को दिलाया भरोसा, कहा- डरने की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने आजम खां को दिलाया भरोसा, कहा- डरने की जरूरत नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
आजम खान
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने कहा है कि सपा नेता आजम खां को डरने की आवश्यकता नहीं है। प्रदेश में अब भाजपा की सरकार है जिसमें पूरा प्रदेश सुरक्षित है। सरकार आजम की भी पूरी हिफाजत करेगी।
विज्ञापन
शुक्ल ने कहा, सपा सरकार में तमाम ऐसे लोगों को सुरक्षा मिली हुई थी जिनकी तलाश खुद पुलिस कर रही थी। ऐसे लोग आमजन को डराने धमकाने और तमाम अवांछनीय कामों में जुटे थे। इसके चलते प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी।
विज्ञापन
भाजपा सरकार सूबे के हर नागरिक की सुरक्षा करेगी। योगी सरकार के लिए हर नागरिक की सुरक्षा महत्वपूर्ण है।
भाजपा सरकार में हर नागरिक वीआईपी है। प्रधानमंत्री की पहल पर मुख्यमंत्री ने गाड़ियों से बत्तियां हटाने का फैसला किया है। इससे भी आम और खास आदमी का फर्क कम हुआ है।
विज्ञापन