फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP says Akhilesh did talk about power crisis.

रोने से नहीं, बात करने से मिलेगी बिजली: भाजपा

Tue, 09 Sep 2014 11:25 AM IST
शैलेश अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेश अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Sep 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
BJP says Akhilesh did talk about power crisis.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को यहां मीडिया से बातचीत में खुलकर यूपी के मुख्यमंत्री और कांग्रेस उपाध्यक्ष पर निशाना साधा। राजधानी के एक प्रबंधन संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ. त्रिवेदी में हिस्सा लेने आए हुए थे।

विज्ञापन


यूपी में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था पर बात करते हुए डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आए दिन मीडिया के सामने बिजली की कमी का रोना रोते रहते हैं।
विज्ञापन


लेकिन उन्होंने एक बार भी इस संबंध में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से औपचारिक भेंट कर अपनी समस्याएं नहीं बताईं और न ही कभी अतिरिक्त बिजली की मांग की।

उन्होंने कहा कि केंद्र के पास बिजली की कमी नहीं है। अगर मुख्यमंत्री केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से इस संबंध में बात करें तो समस्या का समाधान होगा।

राहुल गांधी स्पष्टीकरण मांगें

BJP says Akhilesh did talk about power crisis.

भाजपा प्रवक्ता ने कहा केंद्र को आवश्यकतानुसार बिजली देने में कोई समस्या नहीं। वहीं सोमवार को आम आदमी पार्टी द्वारा बीजेपी पर चुनाव के दौरान एमएलए की खरीद फरोख्त से संबंधित जो बयान दिया गया, उस पर डॉ. त्रिवेदी ने कोई भी बयान देने से मना किया।

सुधांशु त्रिवेदी ने पिछले महीने लोकसभा में सांप्रदायिक हिंसा विधेयक पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ के विवादित बयान पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर भी मीडिया से बातचीत की।

डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने अपनी जो भी बात हाउस के अंदर स्पीकर के सामने कही, अगर राहुल गांधी को इससे कोई समस्या है तो वह उस पर स्पीकर से कहें। स्पीकर के माध्यम से वह इस मामले में स्पष्टीकरण मांगें।

2017 के चुनाव पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से प्रदेश में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। क्योंकि यहां की जनता ने वर्तमान सरकार को देखने के साथ ही हाल में हुए लोकसभा चुनाव में अपनी प्रतिक्रिया भी दे दी है।

जनता ने सपा सरकार को समझ लिया

BJP says Akhilesh did talk about power crisis.

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यूपी में पिछले सवा दो साल के कार्यकाल के बाद जनता ने वर्तमान सरकार को समझ लिया है। इसी का नतीजा है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के घरेलू लोगों को छोड़ दिया जाए तो कोई भी प्रत्याशी सांसद नहीं पहुंच पाया।

लव जेहाद पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे पहले यह मुद्दा केरल के मुख्यमंत्री ने उठाया था।

समय के साथ देश हित में काम करती है भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी हमेशा से ही समय के साथ चलती रही है। तकनीक के महत्व को समझते हुए उसने सबसे पहले प्रचार के लिए एसएमएस, इंटरनेट, थ्रीडी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व अन्य आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया।

डॉ. त्रिवेदी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर बच्चों से जो सीधा संवाद किया, वह पार्टी की सकारात्मक सोच को दिखाता है। देश में बुलेट ट्रेन लाने का प्रयास भी भाजपा कर रही है। हालांकि यह एक लंबा प्रोजेक्ट है, जिसमें कुछ साल लग सकते हैं। जनता समझदार है और देख रही है कि कौन उनके हित में काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed