फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp's sc morcha conference in lucknow.

कांग्रेस व बसपा ने दलितों को केवल वोट बैंक समझा, आंबेडकर के सपनों को किया चूर: भाजपा

Thu, 22 Nov 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Nov 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
bjp's sc morcha conference in lucknow.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय - फोटो : amar ujala

लोकसभा चुनाव से पहले दलित वोट बैंक को साधने के लिए शुरू हुए भाजपा एससी मोर्चा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में बसपा और कांग्रेस भाजपा नेताओं के निशाने पर रहे। बसपा का प्रमुख वोट बैंक माने जाने वाले जाटव समाज के बीच भाजपा ने इन दोनों दलों को दलितों के उत्थान में बाधक बताया।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा, कांग्रेस और बसपा प्रमुख मायावती ने बाबा साहब आंबेडकर के सपनों को चकनाचूर किया है। पीडब्ल्यूडी के विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित सम्मेलन में कहा, कांग्रेस ने सत्ता हथियाने के लिए दलितों का वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया और मायावती दलित की बेटी से दौलत की बेटी बन गईं।
विज्ञापन


उन्होंने जाटव समाज को याद दिलाया कि भाजपा ने ही मायावती को समर्थन देकर दो बार मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन लोभ में फंसी मायावती ने कभी दलितों का उत्थान नहीं किया। पांडेय ने भाजपा को दलित हितैषी बताते हुए कहा कि मोदी और योगी सरकार ने अनुसूचित वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। भारतीय संस्कृति और परम्परा को आज भी जीवित रखने में अनुसूचित वर्ग के लोगों का बड़ा योगदान है। आजादी की लड़ाई में भी इस वर्ग की बड़ी हिस्सेदारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने सहेजा बाबा साहब से जुड़े स्थलों को

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। यह काम पहले भी हो सकता था लेकिन जिन्होंने बाबा साहब के नाम पर सत्ता सुख भोगा, उन्हें इन स्थलों की सुध लेने की फुर्सत नहीं थी।

मोदी और योगी सरकार अनुसूचित वर्ग के कल्याण में जुटी है। 2019 में नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना इसलिए भी जरूरी है कि वह सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं बल्कि जनता के कल्याण और देश को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में विश्व में पहचान दिलाने का कार्य कर रहे हैं।

कांग्रेस को आंबेडकर विरोधी बताया

पूर्व सांसद जुगल किशोर ने कांग्रेस को आंबेडकर विरोधी बताते हुए कहा, कांग्रेस ने बाबा साहब को संविधान सभा में आने से रोकने का असफल प्रयास किया था। एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद कौशल किशोर ने कांग्रेस, सपा और बसपा को दलित विरोधी बताया।

एससी मोर्चा प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ल ने कहा, अनुसूचित मोर्चा भाजपा की ताकत है। जाटव समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed