फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's lok kalyan sankalp patra for Uttar Pradesh nikay chunav.

UP निकाय चुनाव के लिए BJP का संकल्प पत्र जारी, 14 नवंबर से प्रचार करेंगे CM योगी

Sun, 12 Nov 2017 12:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Nov 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
BJP's lok kalyan sankalp patra for Uttar Pradesh nikay chunav.
लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी करते सीएम योगी व अन्य। - फोटो : amar ujala

यूपी के नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी कर दिया है। जिसमें स्वच्छता, यातायात प्रबंधन सहित रोजगार सृजन के वादे किए गए हैं। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निकाय चुनाव के द्वारा हम आम जनता के जीवन में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश के आठ महानगरों में मेट्रो के लिए डीपीआर पर का हो रहा है। वहीं, शुद्घ पेय जल के लिए भी हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही वादा किया है कि हम 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' के सिद्घांत पर काम कर रहे हैं। जैसे कि लखनऊ का चिकन उद्योग, वाराणसी का साड़ी उद्योग, मुरादाबाद का पीतल उद्योग है इसी तरह हमारी कोशिश है कि प्रत्येक नगर में किसी एक उद्योग को उसकी पहचान बनाया जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री यदुवंश, गोविंद नारायण शुक्ल मौजूद रहे। योगी चुनाव प्रचार के लिए 14 नवंबर से शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, भाजपा की मंशा स्वच्छ, सुन्दर एवं व्यवस्थित महानगरों व नगरों का सपना साकार करने की है। हमारा मकसद केवल पार्षद या महापौर बनना नहीं है। उन्होंने कहा, अन्य दलों का एजेंडा अपनी सात पुश्तों के लिए लूट-खसोट करना है जबकि भाजपा का एजेंडा देश सेवा है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में नए महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष तथा नगर पंचायत अध्यक्ष बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। डॉ. पांडेय ने कहा कि पहले अधिकारी कार्यों में बाधा पैदा करते थे लेकिन अब अधिकतर अफसरों की कार्यशैली में बदलाव आ गया है। अधिकारियों को पता चल गया है कि आने वाले कई वर्षों तक भाजपा की सरकार ही रहेगी।

संकल्प पत्र भाजपा ने जनता से वादे किए हैं-
- स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
- शहरों को स्वच्छ, हरित व स्वस्‍थ बनाया जाएगा।
- बेहतर पेयजल व्यवस्‍था।
- बेहतर स्ट्रीट लाइट।
- निशुल्क सामुदायिक शौचालय।
- महिलाओं के लिए पिंक टॉलेट की व्यवस्‍था।
- व्यक्तिगत शौचालयों के लिए 20 हजार रुपये तक की व्यवस्‍था।
- आदर्श नगर पंचायत की व्यवस्‍था।
- ई- टेंडरिंग पर दिया जोर।
- आदर्श नगर पंचायत व्यवस्‍था।
- आवारा पशुओं के लिए कांजी हाउस की व्यवस्‍था।
- पटरी दुकानदारों के लिए प्रभावी संरक्षण।
- पारदर्शी व उत्तरदायी शासन।
- जनशिकायतों का समयबद्घ निस्तारण।
- मुख्य सार्वजनिक स्‍थानों पर वाईफाई व्यवस्‍था।
- प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन।
- पार्कों का सौन्दर्यीकरण एवं निर्माण।
- अन्‍त्ये‌ष्टि स्‍थलों का सुदृढीकरण।
- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके आश्रितों का गृह कर में छूट।
- नगरों का स्मार्ट सिटी के रूप में विकास।
- वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्‍था।
- नगरों में ऑडिटोरियम/एक्जीबिशन ग्राउन्ड की व्यवस्‍था।
- श्रेष्ठ कर्मियों को पुरस्कृत करने का वादा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed