फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's former MP threatens a man.

भाजपा के पूर्व सांसद की धमकी, ठाकुर, ब्राह्मण होते तो लाठी से मारता...

Tue, 09 May 2017 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 May 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
BJP's former MP threatens a man.
demo pic

भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव की एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। करीब तीन मिनट के इस ऑडियो में पूर्व सांसद और धर्मेंद्र सिंह नामक व्यक्ति के बीच किसी स्कूल की जांच-पड़ताल और रेस्टीकेशन को लेकर एक-दूसरे को तल्ख लहजे में देखने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। ऑडियो वायरल होने के बाद धर्मेंद्र सिंह सामने नहीं आए हैं।

इस संबंध में पूछने पर यादव ने कहा कि अगर मेरा धमकी भरा ऑडियो वायरल हो रहा है तो होने दीजिए। इससे हमें कोई मतलब नहीं है और ना ही इस संबंध में हमें कोई जवाब देना है।
विज्ञापन


वहीं एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि ऑडियो तो मिला है लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि कौन किसको धमकी दे रहा है। यह इस जिले का मामला है या दूसरे जिले का, यह भी पता नहीं चल रहा है। अब तक पुलिस में किसी ने शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देते हुए कही ये बातें

BJP's former MP threatens a man.

सोशल मीडिया पर वायरल इस ऑडियों क्लिप को सुनने वालों का कहना है कि इसमें एक आवाज पूर्व सांसद रमाकांत यादव की प्रतीत हो रही है। भाजपा नेता ऑडियो में धर्मेंद्र सिंह नामक व्यक्ति को धमका रहे हैं। किसी विद्यालय की जांच कराने के मामले को लेकर दोनों के बीच बातचीत है।

बातचीत प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद की है। वायरल हुई बातचीत में पीएमओ, राजभवन और मुख्यमंत्री के सचिव का उल्लेख करते हुए विद्यालय की जांच-पड़ताल की बात कही जा रही है।

पूर्व सांसद की ओर से उनसे बार-बार धर्मेंद्र सिंह से उनके गांव के बारे में पूछा जा रहा है लेकिन धर्मेंद्र लगातार इसे टाल रहे हैं।

ऑडियो में धर्मेंद्र सिंह को सिपाही या इंस्पेक्टर बताते हुए भाजपा नेता उनके इलाके का नाम लेते हुए कह रहे हैं कि उनको चैलेंज न किया जाए। औकात की बात कहते हुए कहते हैं कि अगर ठाकुर, ब्राह्मण होते तो लाठी से मारता...। यादव होने के नाते छोड़ रहा हूं। इस पर धर्मेंद्र सिंह की ओर से आगे से फोन न करने और इंतजार करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed