फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP protest against SP is like circus says SP spokesperson.

'सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन सिर्फ सर्कस'

Sun, 05 Jul 2015 03:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Jul 2015 03:03 AM IST
विज्ञापन
BJP protest against SP is like circus says SP spokesperson.

सपा प्रवक्ता और राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा इन दिनों अखिलेश सरकार के खिलाफ  विरोध-प्रदर्शन का सर्कस चला रही हैं। उसके पास कहने को कुछ नहीं है।

विज्ञापन


प्रदेश में शांति-व्यवस्था कायम है, भ्रष्टाचार पर रोक है और जनता को पर्याप्त बिजली मिल रही है। ऐसे में आंदोलन का खेल समझ से परे की बात है।

चौधरी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश से भाजपा के 73 सांसद और केंद्र सरकार में दर्जन भर मंत्री है। उनसे पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने प्रदेश के विकास कार्यों में कितनी दिलचस्पी ली है। उन्होंने कितनी केंद्रीय मदद राज्य को दिलाई है।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन कर अपनी जगहंसाई कर रही भाजपा

BJP protest against SP is like circus says SP spokesperson.

मुख्यमंत्री ने केंद्र को कई पत्र लिखे हैं, व्यक्तिगत रूप से भी विकास कार्यों में मदद की मांग की है। फिर भी केंद्र सरकार मौन साधे है।

विडंबना है कि प्रदेश के विकास के लिए सपा सरकार और मुख्यमंत्री जितना चिंतित है, विपक्षी दल उसमें रोड़ा अटकाने को लेकर उतना ही सक्रिय हैं।

भाजपा नेता निराधार आरोपों के साथ धरना-प्रदर्शन कर अपनी जगहंसाई कर रहे हैं। उनका विधान भवन के सामने धरना जनविरोधी है।

हद तो यह है कि एक दो नेता प्रदेश सरकार से इस्तीफे की मांग भी करने लगे है। ऐसा करके वे प्रदेश के 22 करोड़ नागरिकों का ही अपमान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed