फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp plans to celebrate one year of yogi government in uttar pradesh.

मिशन 2019 के साथ योगी सरकार के एक साल पूरा होने का जश्न मनाएगी भाजपा, तैयारी शुरू

Mon, 12 Feb 2018 11:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Feb 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
bjp plans to celebrate one year of yogi government in uttar pradesh.

कार्यकारिणी के पुनर्गठन के साथ ही भाजपा ने मिशन-2019 की तैयारियों के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी के मद्देनजर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में अपराह्न तीन बजे नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


इसमें प्रदेश में लोकसभा उपचुनाव और अगले महीने प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश कार्यसमिति की अगली बैठक की तारीख और स्थान का भी फैसला किया जा सकता है। साथ ही होली बाद अगले वर्ष प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यक्रमों का खाका भी खींचा जाएगा।
विज्ञापन


वैसे तो फूलपुर, गोरखपुर और कैराना संसदीय सीटें रिक्त हैं, पर इनमें से फूलपुर व गोरखपुर में चुनाव की घोषणा हो चुकी है। संख्या की दृष्टि से इन दो सीटों के नतीजों का इतने बड़े प्रदेश के लिए बड़ा महत्व नहीं है पर, इसे सरकार की साख और सरोकारों से जोड़ें तो नतीजे भाजपा की प्रतिष्ठा का प्रश्न हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों सीटों में एक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दूसरी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जुड़ी है। इसके कारण परिणाम पूरी सरकार और राष्ट्रीय संगठन की साख की कसौटी बनेंगे। बैठक में कैराना के लिए भी प्रभारियों की नियुक्ति पर चर्चा होनी तय है।

इन मुद्दों पर भी बात

bjp plans to celebrate one year of yogi government in uttar pradesh.

प्रदेश महामंत्री संगठन (सुनील बंसल) ने खुद को माइक्रो प्लानर के रूप में स्थापित कर दिया है। उनकी शैली को देखते हुए माना जा रहा है कि बैठक में होली बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भी कार्यक्रमों की योजना तैयार की जा सकती है। मार्च में प्रदेश की योगी सरकार का एक वर्ष पूरा हो रहा है।

पार्टी की योजना एक वर्ष पर आयोजित कार्यक्रमों को एक महीने तक अलग-अलग रूप से चलाकर सरकार के कामों और उपलब्धियों को जमीन तक पहुंचाने की है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता मोदी और योगी सरकार के कामों के बारे में लोगों को बताएंगे। संगोष्ठियों और अन्य कई कार्यक्रमों के सहारे भी सरकार के कामों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इस बारे में भी बैठक में विचार-विमर्श होगा।

कार्यसमिति के एजेंडे पर चर्चा
प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक कहते हैं कि राजनीतिक दल का कार्यकर्ता होने के नाते चुनाव और उसकी तैयारी स्वाभाविक हैं। पर, बैठक का मुख्य फोकस संगठनात्मक मुद्दे हैं। यह संगठन की नियमित गतिविधि का हिस्सा है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के एजेंडे पर भी चर्चा संभावित है। वैसे तो पदाधिकारियों की पिछले महीने हुई बैठक में ही फरवरी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का फैसला हो गया था।

पर, रणनीतिकारों ने बाद में तय किया कि नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के आने के बाद संगठनात्मक पुनर्गठन कर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की जाए। प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए जा चुके पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त करने के बाद कार्यसमिति का पुनर्गठन हो चुका है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तारीख और स्थान पर भी चर्चा संभावित है।

राम के दरबार में 14-15 को मंथन करेगी भाजपा

bjp plans to celebrate one year of yogi government in uttar pradesh.

भाजपा मिशन 2019 के लिए अपने विस्तारकों (पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं) के साथ 14 व 15 फरवरी को झांसी के निकट ओरछा में मंथन करेगी। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ओरछा को अयोध्या के बाद भगवान राम का दूसरा घर माना जाता है। ओरछा में राम की मान्यता राजा के रूप में है। इसीलिए उन्हें राम राजा सरकार कहा जाता है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विस्तारक योजना के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि प्रदेश में 180 से अधिक विस्तारक पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में जिलों में प्रवास पर हैं। संगठन समय-समय पर उन्हें राजनीतिक एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का प्रशिक्षण देता है।

विस्तारकों की पिछली बैठक नैमिषारण्य की पुण्यभूमि पर हुई थी। अब बुंदेलखंड की वीरभूमि झांसी में राष्ट्रीय सहमहामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल विस्तारकों को काम करने के तौर-तरीके बताएंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय 15 फरवरी को विस्तारकों का मार्गदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed