फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MP Varun Gandhi writes letter to CM Yogi Adityanath

यूपी: खुलकर किसानों के समर्थन में भाजपा सांसद वरुण गांधी, सीएम योगी को पत्र लिखकर कहा- 400 रुपये करें गन्ने का रेट

Sun, 12 Sep 2021 08:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Sep 2021 08:02 PM IST
सार

भाजपा सांसद वरुण गांधी खुलकर किसानों के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने गन्ने का रेट बढ़ाने और डीजल पर सब्सिडी देने के लिए योगी सरकार से गुजारिश की है।

विज्ञापन
BJP MP Varun Gandhi writes letter to CM Yogi Adityanath
भाजपा सांसद वरुण गांधी

विस्तार

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गन्ने का रेट बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। बढ़ती कृषि लागत को देखते हुए उन्होंने किसान सम्मान निधि में प्रदेश सरकार की ओर से भी 6000 रुपये प्रतिवर्ष दिए जाने की मांग की है। साथ ही कृषि कार्यों के लिए डीजल पर प्रति लीटर 20 रुपये सब्सिडी दिए जाने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि मेरे क्षेत्र में गन्ना एक प्रमुख फसल है। इसके उत्पादन की लागत बहुत बढ़ गई है। जबकि, पिछले चार सत्रों में इसके रेट में मात्र 10 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। पिछली सरकारों के मुकाबले ज्यादा भुगतान पर मुख्यमंत्री योगी की सराहना करते हुए वरुण ने कहा है कि आज भी गन्ने का इस सत्र का कुछ भुगतान बकाया है। ऐसे में सरकार किसानों की आर्थिक समस्याओं, बढ़ती लागत व महंगाई को देखते हुए सरकार मांग के अनुरूप आगामी सत्र 2021-22 में गन्ने का रेट बढ़ाकर कम से कम 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करे और तत्काल सारा बकाया भुगतान सुनिश्चित करे।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा है कि प्रदेश में बटाईदार किसान अपना गन्ना मिलों को आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। इससे उन्हें काफी घाटे में कोल्हू पर गन्ना बेचना पड़ता है। इसलिए इन किसानों को भी मिलों में गन्ना आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। इसके अलावा गन्ना किसानों को उचित मात्रा में सस्ता बीज, खाद व कीटनाशक आदि सरल प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाए। गन्ने की फसल में लगे विभिन्न रोगों को रोकने के लिए भी गन्न विभाग को निर्देशित कर त्वरित कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रियंका का रायबरेली दौरा: मंदिर के पुजारी बोले- लोग प्रधान का पद नहीं छोड़ते आपकी मां ने प्रधानमंत्री का पद ठुकरा कर बड़ा काम किया, देखें तस्वीरें


कृषि कार्यों में लगाए जाएं मनरेगा मजदूर
भाजपा सांसद ने यह भी मांग की है कि मनरेगा के मजदूरों को कृषि कार्यों में भी लगाया जाए। इससे इस योजना में खर्च व धन का सदुपयोग होगा। किसानों की लागत घटेगी। उन्होंने आशा जताई है कि किसान हित में इन सुझावों पर मुख्यमंत्री विचार करेंगे।

यूपी चुनाव 2022: कार्यकर्ताओं से बोलीं प्रियंका गांधी- चुनाव करीब, दिन-रात मेहनत करें कार्यकर्ता

 

धान-गेहूं पर दें 200 रुपये क्विंटल बोनस

वरुण ने लिखा है कि किसानों की मांग है कि उनकी धान की सारी फसल को एमएसपी पर खरीदने की सरकार व्यवस्था करे। वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में फसलों की सरकारी खरीद में सराहनीय बढ़ोतरी की गई है, पर अब भी बहुत से किसान सरकारी खरीद की व्यवस्था से लाभांवित नहीं हो पा रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार आगामी सीजन में पर्याप्त संख्या में खरीद केंद्रों की व्यवस्था करेे। गेहूं व धान की सरकारी खरीद पर 200 रुपये प्रति क्विंटल का अलग से बोनस देने पर विचार करे।

बिजली दर कम हो, आवारा पशुओं से निजात मिले
वरुण ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूप व आवासीय दोनों तरह की बिजली के रेट बहुत बढ़ गए हैं। ऐसे में किसानों की कठिनाई को देखते हुए बिजली की दरों में तत्काल कमी की जाए। आवारा पशु भी दिन-रात फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे निजात दिलाने के लिए सरकार तत्काल गोशालाओं के निर्माण व अन्य प्रभावी कदम उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed