फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MP Menka Gandhi says action will be taken on firm for doing fraud for tender.

तीन महीने के काम में लगाए तीन साल, नाराज मेनका गांधी बोलीं- धोखे से टेंडर लेने वाली कंपनी पर होगी कार्रवाई

Mon, 17 Oct 2022 11:03 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Oct 2022 11:03 AM IST
सार

सुल्तानपुर में सड़क के चौड़ीकरण के काम का टेंडर लेने वाली एक फर्म पर भाजपा सांसद मेनका गांधी नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि धोखे से टेंडर लेने वाली कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
BJP MP Menka Gandhi says action will be taken on firm for doing fraud for tender.
सुल्तानपुर से भाजपा सांसद मेनका गांधी, एक कार्यक्रम में। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर शहर के निर्माणाधीन फोरलेन के कार्य में विलंब पर सांसद मेनका गांधी टेंडर लेने वाली फर्म पर बिफर पड़ीं। उन्होंने तीन माह के कार्य में तीन साल लगाए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ब्लैक लिस्टेड फर्म ने नाम बदलकर धोखे से टेंडर ले लिया है। इसकी जानकारी लोक निर्माण मंत्री व जिलाधिकारी को दी गई है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि फर्म पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। फर्म पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि करीब 600 करोड़ रुपये से चीनी मिल के विस्तारीकरण कार्य को लेकर प्रयास जारी है। जिले के कादीपुर व जयसिंहपुर क्षेत्र में हुई दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि संसद में बने कानूनों की देन है कि दोनों मामलों में जल्द ही आरोपी गिरफ्तार हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- त्योहारों में न पड़े कोई खलल, माहौल खराब करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चारों मरेंगे... ऐसा ही हुआ, हादसे के समय 230 किलोमीटर प्रति घंटा थी बीएमडब्ल्यू की रफ्तार, FB लाइव से खुलासा


उन्होंने कादीपुर क्षेत्र की पीड़िता के परिजनों से मिलकर उन्हें मदद का आश्वासन दिया। बल्दीराय के इब्राहिमपुर में बवाल के मामले में दोनों पक्षों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के सुरहुरपुर, बरुआ, बेलवारे, लामा, डींगुरपुर समेत दर्जन भर ग्राम पंचायतों में चौपाल को संबोधित करते हुए अपनी उपलब्धियां गिनाईं। लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निराकरण कराने के लिए अधिकारियों से बात की।

खड़सरा में तीन किमी. लंबी ड्रेन की पटरियों को दुरुस्त कराने का निर्देश एक्सईएन सिंचाई खंड-16 को दिया। कहा कि अभी तक वे जिले के 1050 गांवों का दौरा कर चुकी हैं। लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराकर उन्हें खुशी मिलती है। सुबह जनता दर्शन में फरियादियों की लगने वाली भीड़ पर अधिकारियों के कार्य की सराहना की। बेलवारे में खेल प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।

इसके पहले शहर स्थित आवास पर लोगों से मुलाकात करके समस्याएं सुनीं। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद सोमवार को पीएमजीएसवाई व आरईडी से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed