{"_id":"627a753af7b30a108d132f5f","slug":"bjp-mp-braj-bhooshan-sharan-singh-does-a-raaly-in-oppose-of-raj-thackeray","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज ठाकरे का विरोध: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने निकाली रैली, बोले- माफी मांगें तभी अयोध्या में घुसने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज ठाकरे का विरोध: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने निकाली रैली, बोले- माफी मांगें तभी अयोध्या में घुसने देंगे
Tue, 10 May 2022 07:56 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 May 2022 07:56 PM IST
सार
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ठाकरे के विरोध में रैली निकाली और कहा कि अयोध्या के साधु-संतों से ही माफी मांग लें तो हम राज ठाकरे का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
राज ठाकरे के विरोध में सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने निकाली रैली।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले हम उत्तर भारतीय हैं, उसके बाद सांसद। उत्तर भारतीयों का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उत्तर भारतीयों को अपमानित करने वाले राज ठाकरे को अयोध्या में तब तक घुसने नहीं देंगे, जब तक वह माफी नहीं मांगते हैं। ये बातें कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के पांच जून को प्रस्तावित अयोध्या दौरे के विरोध में निकाली गई रैली के समापन पर नंदिनी नगर में आयोजित सभा में कहीं।
विज्ञापन
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राज ठाकरे महाराष्ट्र में लगातार उत्तर भारतीयों का अपमान करते रहे हैं। अगर आज उनका हृदय परिवर्तन हुआ है और वो अयोध्या आ रहे हैं तो उन्हें सबसे पहले माफी मांगनी चाहिए। वो सिर्फ अयोध्या के साधु-संतों से माफी मांग लें, उसके बाद ही अयोध्या आएं। हम सभी उनका स्वागत करेंगे। अगर माफी नहीं मांगेंगे तो पांच लाख उत्तर भारतीय उनका विरोध करेंगे और अयोध्या में घुसने नहीं देंगे।
विज्ञापन
इस दौरान अयोध्या के हंशदेवाचार्य, बलरामदास, शशिकांत दास ने भी सभा को संबोधित कर राज ठाकरे को पहले माफी मांगने और इसके बाद अयोध्या आने की नसीहत दी। सभा की अध्यक्षता अयोध्या के संत स्वामी श्रीराम दिनेशाचार्य ने की। कहा कि अयोध्या के संतों को सांसद बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन है। राज ठाकरे जब तक माफी नहीं मांगते हैं तब तक हम उन्हें अयोध्या में घुसने नहीं देंगे।
विज्ञापन
इससे पहले सांसद ने राज ठाकरे के आगमन के विरोध में अपने आवास विश्नोहरपुर से रैली निकाली। जिसका जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर रैली का समर्थन किया। रैली में सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, करन भूषण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह, राम बहादुर सिंह सहित अन्य शामिल रहे।