{"_id":"657033f07b04f7f58f060abc","slug":"bjp-meeting-will-be-held-in-delhi-to-decide-the-seats-of-ally-parties-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2024: सहयोगी दलों को सीटें देने के लिए भाजपा में मंथन शुरू, दिल्ली में होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2024: सहयोगी दलों को सीटें देने के लिए भाजपा में मंथन शुरू, दिल्ली में होगी बैठक
Wed, 06 Dec 2023 02:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 06 Dec 2023 02:12 PM IST
सार
तीन राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद लोकसभा चुनाव में सहयोगी दलों को सीटें देने के लिए भाजपा में मंथन शुरू कर दिया गया है। बैठक दिल्ली में होगी।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत हासिल करने के बाद भाजपा ने यूपी में सहयोगी दलों को दी जाने वाली सीटों पर मंथन शुरू कर दिया है । माना जा रहा है कि जल्द ही दिल्ली में बैठक करके अपना दल (एस), सुभासपा और निषाद पार्टी के लिए सीटें तय कर दी जाएंगी, जिससे वह समय से अपनी तैयारियां शुरू कर सकें।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में होने वाली बैठक में सहयोगी दलों के कोटे की सीटों का नाम तय तो किया जाएगा, लेकिन उसकी अधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी। सहयोगी दल भी सीटों का नाम गोपनीय रखेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बदलेगा 115 साल पुराना नियम: यूपी में अब आसान होगी रजिस्ट्री की भाषा, हटेंगे उर्दू-फारसी के कठिन शब्द
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: मजबूत प्रत्याशी होने पर ही सहयोगी दलों को सीटें देगी सपा, कांग्रेस की बात मानने को तैयार नहीं
इस बार के चुनाव में सियासी समीकरण और विपक्षी गठबंधन की रणनीति को देखते हुए भाजपा का पिछड़े व दलित वोट बैंक को साधने पर खास फोकस है। इसी रणनीति को देखते हुए तीनों दल अपनी भूमिका बढ़ाने को लेकर भाजपा पर दबाव बनाए हुए हैं।