फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader I P Singh welcomes akhilesh yadav for contesting from azamgarh lok sabha seat.

अखिलेश के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने पर भाजपा नेता ने जताई खुशी, कहा- मेरे घर को बनाएं चुनाव ऑफिस

Sun, 24 Mar 2019 04:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Mar 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
BJP leader I P Singh welcomes akhilesh yadav for contesting from azamgarh lok sabha seat.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने पर भाजपा नेता आईपी सिंह ने खुशी जताई है। उन्होंने अखिलेश यादव को ऑफर दिया कि वह उनके घर को चुनाव कार्यालय बनाएं। आईपी सिंह खुद भी आजमगढ़ के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


आईपी सिंह ने ट्वीट किया कि माननीय अखिलेश यादव जी का आजमगढ़ पूर्वांचल से लोकसभा का चुनाव लड़ने की घोषणा होने के बाद पूर्वांचल की जनता में खुशी की लहर व युवाओं में जोश है। आपके आने से पूर्वांचल का विकास होगा। जाति और धर्म की राजनीति का अंत होगा। मुझे खुशी होगी यदि मेरा आवास भी आपका चुनाव कार्यालय बने।
विज्ञापन


आईपी सिंह यूपी के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री व भाजपा प्रवक्ता हैं। वह अक्सर टीवी चैनलों पर भाजपा का पक्ष रखते रहे हैं। गौरतलब है कि रविवार को ही अखिलेश यादव के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की घोषणा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


हालांकि, अखिलेश के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद आईपी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए भी एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि 10 लाख का सूट, सौ-सौ करोड़ की लागत से रैलियां करने वाला कोई खुद को गरीब कैसे कह सकता है? सफल होने के बाद गरीबी का स्वांग नहीं भरना चाहिए। आज दौलत किसके पास है यह पूरा देश जानता है। सत्यमेव जयते। आईपी सिंह के इन ट्वीट के बाद उनके सपा में शामिल होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

पीएम मोदी के लिए किया ये ट्वीट




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed