{"_id":"5ee1ca2e0dda84314b04b496","slug":"bjp-family-contact-campaign-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का आज से परिवार संपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का आज से परिवार संपर्क अभियान
Thu, 11 Jun 2020 11:37 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:37 AM IST
सार
- मोदी की चिट्ठी व पत्रक लेकर हर घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियों को लोगों के बीच पहुंचाने के लिए एक जून से प्रारंभ हुए संपर्क व संवाद के तहत भाजपा बृहस्पतिवार से परिवार संपर्क अभियान शुरू करेगी। यह अभियान 15 जून तक चलेगा। बूथ स्तर पर चलने वाले इस अभियान में पार्टी के दो-दो कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ स्तर पर व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर संपर्क करेंगे।
केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री का पत्र देकर कोरोना संक्रमण पर सरकार के निर्देशों का पालन करने का आग्रह करेंगे। पार्टी के सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह राजधानी में उत्तरी मंडल कमनकामेश्वर वार्ड के बूथ नंबर 153ए, बाबूगंज में संपर्क कर अभियान का शुभारंभ करेंगे।
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह गाजियाबाद, साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर संपर्क करेंगी। प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश राणा शामली, चेतन चौहान अमरोहा, चौधरी लक्ष्मी नारायण मथुरा, रामनरेश अग्निहोत्री मैनपुरी, अनिल राजभर वाराणसी, नंदगोपाल गुप्ता नंदी प्रयागराज महानगर, राजेन्द्र प्रताप मोती सिंह प्रतापगढ़, सतीश महाना कानपुर दक्षिण, जय प्रताप सिंह सिद्धार्थनगर, कमलारानी वरुण कानपुर ग्रामीण व स्वाति सिंह लखनऊ जिला, में संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
इन जगहों पर नहीं
पार्टी ने कंटेनमेंट जोन, रेड जोन, हॉटस्पाट और क्वारंटीन सेंटर के आसपास यह अभियान न चलाने को कहा है । अभियान में शामिल सभी से मास्क और शारीरिक दूरी के निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी है ।