फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp expelled 63 rebels of party in Gonda.

गोंडा: भाजपा ने जिला पंचायत के 63 बागियों को पार्टी से निकाला

Mon, 12 Apr 2021 10:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Apr 2021 10:07 PM IST
सार

जिला पंचायत चुनाव में भाजपा बहुत ही सधे पांव रख रही है। टिकट बंटवारे में बड़ों को आंख दिखाने के बाद बगावत करके चुनाव लड़ने वालों पर शिकंजा कसा है। एक साथ ही 63 लोगों को पार्टी से बाहर कर दिया और कहा कि प्रचार सामग्री में पार्टी के किसी नेता की फोटो हो तो कार्रवाई कराएं।

विज्ञापन
bjp expelled 63 rebels of party in Gonda.
- फोटो : social media

विस्तार

जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा ने कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी से टिकट न मिलने के बाद भी कई पार्टी के कार्यकर्ता मैदान में उतरे हैं। ऐसे 63 प्रत्याशियों की सूची पार्टी की ओर से जारी किया गया है जिन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। इसके अलावा तथ्य छुपाकर सपा नेता को पार्टी में शामिल कराने पर जिलाध्यक्ष से जवाब मांगा गया है। पार्टी में बगावत करने और चालबाजी करने वालों पर सीधी नजर टिकी है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शेष नरायन मिश्र ने साफ कहा है कि पंचायत चुनाव में किसी की भी मनमानी बर्दाश्त नही होगी।

विज्ञापन


जिला पंचायत चुनाव में भाजपा बहुत ही सधे पांव रख रही है। टिकट बंटवारे में बड़ों को आंख दिखाने के बाद बगावत करके चुनाव लड़ने वालों पर शिकंजा कसा है। एक साथ ही 63 लोगों को पार्टी से बाहर कर दिया और कहा कि प्रचार सामग्री में पार्टी के किसी नेता की फोटो हो तो कार्रवाई कराएं। सपा नेता पंकज सिंह को बीते दिनों पार्टी में शामिल कराने के मामले में जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी को चेतावनी भी मिली है।
विज्ञापन


आरोप है कि तथ्य छुपाकर पंकज सिंह को पार्टी में शामिल करा दिया गया। उनकी सदस्यता तत्काल निरस्त कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष को प्रदेश कार्यालय को जवाब भेजने का निर्देश दिया गया है। साफ कहा गया है कि यह विश्वासघात है। माना जा रहा है कि पार्टी में पंकज सिंह वजीरगंज के ब्लाक प्रमुख चुनाव व जिला पंचायत सदस्य की एक सीट पर प्रभाव बनाने के लिए शामिल हुए थे। इसकी खबर प्रदेश स्तर पर पहुंचने के बाद कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बागी प्रत्याशियों पर कड़ा रुख अपनाएगी भाजपा

बागी प्रत्याशियों के प्रति कड़ा तेवर अपनाते हुए उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई  की जाएगी। यह बात सोमवार को समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने आरपी आदर्श इंटर कॉलेज के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान कही। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि विकास के लिए भाजपा जरूरी है। भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को जिताने की लोगों से अपील की। उन्होंने योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा संगठन व पार्टी का निर्देश सर्वोपरि है।

पार्टी से घोषित प्रत्याशी ही पार्टी का बैनर व झंडा लगाएंगे। बिना पार्टी के अनुमति के किसी भी प्रत्याशी के झंडा बैनर लगाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा, राजकिशोर कश्यप उर्फ बमबम, श्रवण कुमार शुक्ला, पूर्व प्रमुख यूपी सिंह, हरीश पांडेय, पंकज सिंह, कमलेश पांडेय, जिला पंचायत प्रत्याशी पीयूष मिश्रा, प्रमोद चंचल आर्य, जनार्दन वर्मा, राम निवास वर्मा, उदयराज वर्मा, जयप्रकाश सिंह, केके उपाध्याय, सुधांशु गुप्ता, दिनेश पांडेय, ज्ञानेंद्र चौधरी, देव मणि तिवारी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed