{"_id":"62a042101be3bd27a815c00d","slug":"bjp-declares-candidates-for-up-vidhan-parishad","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Vidhan Parishad: भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार, केशव प्रसाद मौर्य सहित कई मंत्री शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Vidhan Parishad: भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार, केशव प्रसाद मौर्य सहित कई मंत्री शामिल
Wed, 08 Jun 2022 07:07 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 Jun 2022 07:07 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह का कार्यकाल 6 जुलाई को समाप्त हो रहा है। भाजपा ने केशव और भूपेंद्र सिंह सहित सभी सात मंत्रियों को भी विधान परिषद भेजने का निर्णय कर परिषद चुनाव में उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
- फोटो : Twitter/@BJP4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर सहित योगी सरकार के सात मंत्री विधान परिषद के सदस्य चुने जाएंगे। भाजपा ने विधान परिषद की 13 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 9 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह का कार्यकाल 6 जुलाई को समाप्त हो रहा है। वहीं सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप, आयुष, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश अबरार अंसारी किसी भी सदन के सदस्य नहीं है। भाजपा ने केशव और भूपेंद्र सिंह सहित सभी सात मंत्रियों को भी विधान परिषद भेजने का निर्णय कर परिषद चुनाव में उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
कन्नौज सदर से पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे ने विधानसभा चुनाव में एडीजी असीम अरुण के लिए सीट छोड़ी थी। असीम अरुण उस सीट पर जीतकर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए है। पार्टी ने जाटव वोट बैंक को साधने के लिए दोहरे को विधान परिषद का टिकट दिया है।
विज्ञापन
वहीं भाजपा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। लखनऊ कैंट से पार्टी ने तत्कालीन विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक को टिकट दिया था। पाठक लखनऊ कैंट से चुनाव जीतकर योगी सरकार में उप मुख्यमंत्री बनाए गए है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी मुकेश शर्मा को अब विधान परिषद का टिकट दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने विधानसभा चुनाव में लखनऊ से ब्राह्मण उम्मीदवार कम किए थे। मुकेश शर्मा को परिषद भेजने के जरिये उसकी भी पूर्ति की गई है।
बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल करेंगे
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह ने बताया कि भाजपा के सभी नौ प्रत्याशी बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में नामांकन दाखिल करेंगे।
विधान परिषद चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन तय
राज्यसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद चुनाव में भी सभी 13 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। भाजपा ने नौ और सपा ने चार प्रत्याशी मैदान में उतारे है। ऐसे में 14वें प्रत्याशी के नामांकन दाखिल नहीं करने पर भाजपा के नौ और सपा के चार सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होंगे। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों राज्यसभा की भी 11 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा के आठ और सपा के तीन सहित सभी 11 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए है।