फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bikers loot lucknow salesman in barabanki.

बेखौफ बाइकर्सः तमंचे की नोक पर दिनदहाड़े फैलाई सनसनी

Thu, 04 Dec 2014 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Thu, 04 Dec 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
bikers loot lucknow salesman in barabanki.

बाराबंकी के देवां क्षेत्र में बुधवार दोपहर बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लखनऊ के एक सीमेंट व्यापारी के सेल्समैन से 3.50 लाख रुपये लूट लिए। सेल्समैन वसूली करने बाराबंकी के देवा इलाके में आया था।

विज्ञापन


पुलिस ने सीमा सील कर सघन जांच कराई, मगर बदमाशों का सुराग नहीं मिला। पुलिस सेल्समैन की तहरीर पर छानबीन कर रही है।

लखनऊ के राजाजीपुरम मोहल्ला में शिवम् ट्रेडर्स नाम की सीमेंट एजेंसी पर काम करने वाले लखनऊ निवासी सेल्समैन एएन द्विवेदी अपनी बाइक से बुधवार को देवा क्षेत्र में सीमेंट की दुकानों से पैसों की वसूली करने आए।
विज्ञापन


क्षेत्र के ही ग्वारी गांव में एक सीमेंट की दुकान से वसूली करने के बाद शाम करीब 3.30 बजे सेल्समैन एएन द्विवेदी ग्वारी से खेवली गांव के मार्ग होते हुए लखनऊ की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी पीछे से बिना नंबर की सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने सेल्समैन को रोकने का प्रयास किया, मगर शक होने पर सेल्समैन ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी जिस पर बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर सेल्समैन को गिरा दिया और कनपटी पर तमंचा सटाकर रुपयों भरा बैग उड़ा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed