{"_id":"663d0e642a7c3c09b50b31b1","slug":"bike-riding-youth-dies-in-collision-with-truck-two-injured-shravasti-news-c-104-1-srv1002-104789-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
Thu, 09 May 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 09 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
इकौना में बौद्ध परिपथ पर मोहनीपुर तिराहे के पास हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी इकौना (श्रावस्ती)। फर्नीचर का सामान लेने इकौना आए बाइक सवार को गुरुवार को मोहनीपुर तिराहे पर अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में मौजूद दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी इकौना लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण दोनों को ट्रॉमा सेंटर बहराइच रेफर कर दिया गया है।
बहराइच जिले के थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम टर्रे बालापुर निवासी शाहिद (32) पुत्र फकीर बृहस्पतिवार को फर्नीचर का सामान लेने बाइक से इकौना बाजार आया था। इस दौरान उसके साथ गांव निवासी उसका रिश्तेदार अबू लेस (27) पुत्र बशीर व आतिश (28) भी था। जहां से तीनों मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही शाहिद बाइक लेकर बौद्ध परिपथ स्थित इकौना थाना क्षेत्र के मोहनीपुर मोड़ पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस दौरान तीनों सवार बाइक सहित मार्ग पर ही गिर गया।
इस दौरान हेलमेट न लगाए होने के कारण शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अबू लेस व आतिश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इकौना राकेश सिंह ने घायलों को एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रॉमा सेंटर बहराइच रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।