फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bike rider student died in an accident, two friend injured

बाइक सवार छात्र की मौत, दो साथी घायल

Tue, 19 Oct 2021 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
bike rider student died in an accident, two friend injured
लखनऊ। हसनगंज थाना क्षेत्र में डालीगंज क्रॉसिंग के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार विधि के छात्र की मौत हो गई जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए।
विज्ञापन

मूल रूप से सीतापुर के मछरेहटा का रहने वाला राहुल (24) मड़ियांव के प्रीतिनगर में रहकर एलएलबी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। रविवार रात वह अपने दोस्त रोहित व विवेक संग बाइक से घूमने निकला था। लौटते वक्त डालीगंज क्रॉसिंग के पास अज्ञात वाहन राहुल की बाइक में जोरदार टक्कर मारकर भाग गया। इससे तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि रोहित व विवेक का इलाज चल रहा है। राहुल की मौत से उसके पिता व मछरेहटा के सरकारी स्कूल में शिक्षक संतराम और मां विंध्येश्वरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed